Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अर्की अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, जांच की मांग तेज

Summer express/सोलन, संजू -:अर्की के नागरिक चिकित्सालय में एक महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो जाने से क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल बन गया है। परिजनों ने उपचार प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा तेज हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाड़ी गांव, ग्राम पंचायत भूमती निवासी 44 वर्षीय सीमा देवी, पत्नी हंस राज, पथरी की समस्या से पीड़ित थीं। उपचार के लिए उन्हें अर्की अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका ऑपरेशन किया गया। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।मृतका के पति हंस राज, भाई नित्यानंद और दामाद दिनेश शर्मा ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने मरीज की वास्तविक स्थिति के बारे में उन्हें समय पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी। उनका कहना है कि बाद में अस्पताल की ओर से बताया गया कि महिला की हालत गंभीर है और उसे बेहतर इलाज के लिए शिमला स्थित आईजीएमसी भेजा जा रहा है।परिजनों के अनुसार जब वे महिला को लेकर आईजीएमसी पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि महिला की मृत्यु करीब दो घंटे पहले ही हो चुकी थी। यह सुनते ही परिजनों में रोष फैल गया और उन्होंने इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

स्थानीय लोगों ने भी स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं और मरीजों की निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.