Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन उत्साहजनक, भाजपा पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री सुक्खू

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला लौटते ही भाजपा पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। नगर निकाय चुनावों के परिणामों को लेकर मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश की 25 नगर पंचायतों और नगर परिषदों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने स्पष्ट बढ़त हासिल की है। उन्होंने इसे आगामी 2027 विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए सकारात्मक संकेत बताया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR मामले और बढ़ती महंगाई को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा।

मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों से निराश है और यही कारण है कि स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को जनता का समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए कोई विशेष सहयोग नहीं दिया और भाजपा के नेता प्रदेश के लोगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने में असफल रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के हर वर्ग के हित में योजनाएं चला रही है। गरीब, किसान, महिलाएं, युवा और जरूरतमंद लोगों के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नगर निकाय चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं लड़े गए थे, लेकिन जनता ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों पर भरोसा जताकर सरकार की नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को भ्रमित करने की राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने विधवा महिलाओं और अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए केवल कानूनी संशोधन प्रस्तावित किया था, जबकि भाजपा ने इसे गलत तरीके से “सेस” के रूप में प्रचारित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता के बीच झूठ फैलाकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने से आम लोगों पर सीधा आर्थिक बोझ पड़ेगा। इसके अलावा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से छोटे व्यापारियों, ढाबा संचालकों और चाय बेचने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और भाजपा सरकार जनता को राहत देने में नाकाम साबित हुई है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के मुद्दों पर सच बोल रहे हैं और भाजपा को यही बात परेशान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोई नेता जनता के सामने सच्चाई रखता है तो सत्ता पक्ष को असहजता महसूस होती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र और जनता की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं।इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी और इंदिरा गांधी ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाने के साथ-साथ पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को आरक्षण देकर लोकतंत्र को मजबूत किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बल्लभगढ़ में 15 साल पुरानी सीवर समस्या का समाधान, नई लाइन का शुभारंभ  

Summer express, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)। बल्लभगढ़ की भाटिया कॉलोनी में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान करीब एक हजार परिवारों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। वार्ड-43 में नई सीवर लाइन बिछाने के निर्माण कार्य का शुभारंभ पार्षद रश्मि यादव और पार्षद दीपक यादव ने किया। इस परियोजना के तहत सीवर लाइन...

पंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में एक बार फिर मानसून जोर पकड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ के ताजा विशेष मौसम बुलेटिन के अनुसार 28 से 30 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा (12 सेंटीमीटर या उससे अधिक)...

एल-नीनो का बड़ा खतरा, भारत में कमजोर पड़ सकता है मानसून

Summer express,,नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में तेजी से विकसित हो रही एल-नीनो (El Niño) की स्थिति को लेकर दुनिया भर के जलवायु वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है। ताजा जलवायु मॉडल संकेत दे रहे हैं कि वर्ष 2026 का एल-नीनो आधुनिक रिकॉर्ड के सबसे शक्तिशाली एल-नीनो में शामिल हो सकता है। यदि ऐसा होता है...

दियोटसिद्ध जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, दो की मौत, सात घायल; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Summer express/ हमीरपुर -: अमृतसर से बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध और शाहतलाई के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस देर रात हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के समय बस में कुल 35 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं।...

बोह आपदा: बेघर परिवारों को 8.50 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री ने दिया पुनर्वास का भरोसा

Summer express/धर्मशाला, राहुल -: मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.