Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुंबई में अतिक्रमण हटाने पर बवाल: बांद्रा में पथराव, 3 पुलिसकर्मी घायल, 18 गिरफ्तार

Summer express, मुंबई। बांद्रा ईस्ट के गरीब नगर इलाके में पश्चिम रेलवे द्वारा चलाए जा रहे बड़े अतिक्रमण हटाओ अभियान का करीब 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। रेलवे की इस कार्रवाई के दौरान इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस और डिमोलिशन टीम पर पथराव कर दिया। इस हिंसा में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

150 लोगों की भीड़ ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने के लिए पुलिसकर्मियों और रेलवे की टीम पर पत्थर व सीमेंट ब्लॉक फेंके। हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज कर स्थिति नियंत्रित करनी पड़ी। मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बांद्रा कोर्ट में सुनवाई के दौरान पब्लिक प्रॉसीक्यूटर ने इस घटना को सामान्य विरोध नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश करार दिया। अभियोजन पक्ष ने आरोपियों पर गंभीर धाराएं लगाई हैं, जिनमें हत्या के प्रयास से जुड़ी धारा 109 भी शामिल है। साथ ही आरोपियों से कस्टोडियल पूछताछ की मांग की गई है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस अभियान के तहत बांद्रा स्टेशन के पूर्वी हिस्से में बनी करीब 500 अवैध संरचनाओं को हटाया जा रहा है। अब तक लगभग 5,000 वर्ग मीटर जमीन रेलवे ने अपने कब्जे में ले ली है। रेलवे का कहना है कि यह जमीन 5वीं और 6वीं रेल लाइन के विस्तार और बांद्रा टर्मिनस के विकास परियोजना के लिए आवश्यक है।

इस बीच कोर्ट में मामले को लेकर नया विवाद भी सामने आया। प्रतिवादियों के वकील ने आरोप लगाया कि एक स्थानीय मस्जिद को बिना उचित दस्तावेजी प्रक्रिया के तोड़ दिया गया, जबकि बॉम्बे हाईकोर्ट के मूल आदेश में धार्मिक स्थलों का कोई उल्लेख नहीं था। वहीं, प्रभावित परिवारों ने ईद से ठीक पहले की गई इस कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की है।

पश्चिम रेलवे का कहना है कि बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है और पात्र परिवारों को पहले ही पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। रेलवे की यह कार्रवाई 23 मई तक जारी रहने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.