Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राई खेल विश्वविद्यालय के स्विमिंग पूल में डूबने से क्रिकेट छात्र की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में रात दर्दनाक हादसा हो गया। विश्वविद्यालय के स्विमिंग पूल में डूबने से क्रिकेट में पीजी डिप्लोमा कर रहे छात्र निशांत गौतम की मौत हो गई। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर, छात्रों और परिजनों में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दक्षिण दिल्ली के गौतम नगर स्थित बी-200 निवासी निशांत गौतम खेल विश्वविद्यालय से एक वर्षीय क्रिकेट पीजी डिप्लोमा कोर्स कर रहे थे। वह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रह रहे थे और उनके कोर्स को पूरा होने में करीब दो महीने बाकी थे। इन दिनों विश्वविद्यालय में परीक्षाएं चल रही हैं और उनका पहला पेपर भी था।

जानकारी के अनुसार परीक्षा देने के बाद निशांत ने शाम के समय क्रिकेट मैच खेला था। इसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे वह नहाने के लिए स्विमिंग पूल में गए। उस समय उनके साथ अन्य छात्र, तरणताल स्टाफ और क्रिकेट कोच भी मौजूद थे। साथी छात्रों के मुताबिक निशांत अच्छे तैराक थे।

इसी दौरान अचानक वह पानी में डूब गए। घटना का पता चलते ही वहां मौजूद छात्रों और स्टाफ में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर रात तक विश्वविद्यालय परिसर और अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

घटना के बाद कई सवाल भी उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय मौजूद छात्रों और अन्य लोगों के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। वहीं मृतक के घुटनों के पास चोट के निशान मिलने से मामला और गंभीर हो गया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने की मांग की है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

सूचना मिलते ही निशांत के पिता दुष्यंत, मां और अन्य परिजन राई पहुंचे। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। निशांत शादीशुदा थे। उनकी शादी वर्ष 2022 में हुई थी और उनका एक तीन वर्षीय बेटा है। उनकी पत्नी भी गर्भवती बताई जा रही हैं। निशांत के पिता दिल्ली पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज, स्विमिंग पूल की सुरक्षा व्यवस्था और मौके पर मौजूद कर्मचारियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मुख्यमंत्री सुक्खू का भाजपा पर निशाना, कहा— जनता मुद्दों की राजनीति समझ चुकी है

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह  ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान कैबिनेट बैठक बुलाना कोई नई बात नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल  के कार्यकाल में भी ऐसा होता...

धर्मशाला की वादियों में दिखे शुभमन गिल, जयूल खड्ड में ठंडे पानी का लिया आनंद

Summer express/धर्मशाला, राहुल —: आईपीएल मुकाबलों के बीच हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में घूमते हुए गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में शुभमन गिल धर्मशाला के साथ लगती जयूल खड्ड में ठंडे पानी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। बताया...

पलवल में किसानों के लिए बड़ी राहत: DSR और ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना के आवेदन शुरू, मिलेगा प्रति एकड़ अनुदा

Summer express, सुन्दर कुंडू ,पलवल। हरियाणा सरकार ने खरीफ-2026 सीजन के लिए किसानों को जल संरक्षण और वैकल्पिक खेती से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जिला पलवल में ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ और डीएसआर (धान की सीधी बिजाई) योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किसान ‘मेरी फसल...

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बाइक-कैंटर की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक और कैंटर के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। जानकारी के...

लुधियाना में दर्दनाक हादसा: बाइक से गिरी महिला डाक अधिकारी को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, लुधियाना। शहर के हंबड़ा क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला डाक अधिकारी की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से सड़क पर गिरी महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने ट्रक को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.