Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केएमपी एक्सप्रेस-वे पर कार चालक से लूट, विरोध करने पर चाकुओं से किया जानलेवा हमला

Summer express, बहादुरगढ़। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। मांडोठी टोल के पास हथियारबंद बदमाशों ने एक कार चालक को निशाना बनाते हुए लूट और जानलेवा हमले की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने चालक से 70 हजार रुपये लूट लिए और विरोध करने पर उस पर चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में पड़े पीड़ित को एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम ने अस्पताल पहुंचाया। मामले में आसौदा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के भिवाड़ी निवासी सुमित गुप्ता ने बताया कि वह रात अपनी इनोवा कार से नरवाना से घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह रोहतक से आगे केएमपी एक्सप्रेस-वे पर मांडोठी टोल के पास पहुंचे, तभी तीन नकाबपोश युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। आरोपियों के हाथों में बंदूक और चाकू जैसे हथियार थे।

पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने कार रुकवाते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और गाड़ी में रखे करीब 70 हजार रुपये नकद लूट लिए। जब उन्होंने विरोध करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

हमले में गंभीर रूप से घायल सुमित किसी तरह कार से बाहर निकले, लेकिन अत्यधिक खून बहने के कारण कुछ ही दूरी पर बेहोश होकर गिर पड़े। इसी दौरान वहां से गुजर रही एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम की नजर उन पर पड़ी। टीम ने तुरंत उन्हें गुरुग्राम के मेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद पुलिस ने विभिन्न स्तरों पर जांच शुरू की। एमएलसी तैयार होने के बाद सूचना संबंधित थानों को भेजी गई। जांच में वारदात स्थल झज्जर जिले के आसौदा थाना क्षेत्र में आने पर जीरो एफआईआर वहां ट्रांसफर कर दी गई। पुलिस अब केएमपी एक्सप्रेस-वे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोनीपत में 25 हजार रिश्वत लेते गिरदावर गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

summer express , सोनीपत। जमीन की सनद तकसीम की कार्रवाई आगे बढ़ाने के एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की सोनीपत टीम ने  शाम गिरदावर राजेश मलिक को गिरफ्तार किया। एसीबी ने यह कार्रवाई पुरानी तहसील परिसर में की। आरोपी से रिश्वत की रकम भी बरामद कर...

सूरत के कपड़ा बाजार में भीषण आग, 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक

summer express , सूरत। गुजरात के सूरत में देर रात बहुमंजिला श्याम संगिनी कपड़ा बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि छठी मंजिल पर स्थित 12 से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में दुकानों में रखा करोड़ों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर...
Summer Express - Auto Draft

फिरोजपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन समेत चार आरोपी गिरफ्तार

summer express , फिरोजपुर। फिरोजपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.17 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज...

गूगल मैप ने पहुंचाया खतरनाक पहाड़ी रास्ते पर, खाई में गिरने से बची हरियाणा की कार

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे हरियाणा के तीन युवक उस समय बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गए, जब उनकी आई-20 कार गलत रास्ते पर उतरकर सड़क से फिसल गई। कार झाड़ियों में अटक गई और गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल...

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.