Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नारनौल में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, राजस्थान का आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

Summer express, नारनौल। हरियाणा के नारनौल में पीसीपीएनडीटी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। प्रशासन ने सुनियोजित डिकॉय ऑपरेशन के जरिए राजस्थान निवासी एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार पीसीपीएनडीटी टीम को 21 मई को हरियाणा-राजस्थान सीमा से सटे इलाकों में गैरकानूनी तरीके से भ्रूण लिंग जांच किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हर्ष चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए फर्जी ग्राहक बनाकर डिकॉय ऑपरेशन तैयार किया गया।

प्रशासन की योजना के तहत एक गर्भवती महिला को नकली मरीज बनाकर दलालों से संपर्क कराया गया। आरोपियों ने लिंग परीक्षण के बदले 35 हजार रुपये की मांग की। सौदा तय होने के बाद महिला को बताए गए स्थान पर भेजा गया, जहां राजस्थान के झुंझुनूं जिले के धंतर गांव निवासी कल्याण उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले गया।

बताया गया कि वहां महिला का अवैध तरीके से भ्रूण लिंग परीक्षण किया गया। जांच पूरी होने के बाद आरोपी ने इशारों में गर्भ में लड़का होने की जानकारी दी।

जैसे ही डिकॉय ऑपरेशन पूरा हुआ, पहले से सतर्क पीसीपीएनडीटी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांव गोद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-11 के फ्लाईओवर के नीचे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से नकदी, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से हरियाणा और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय था और अवैध भ्रूण लिंग जांच का कारोबार चला रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994, भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 120बी सहित एमएमसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.