Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब से हरियाणा तक फैले ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 35 करोड़ की हेरोइन बरामद

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब से हरियाणा तक फैले अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का हरियाणा एसटीएफ ने बड़ा खुलासा किया है। गुरुग्राम एसटीएफ की टीम ने भिवानी में छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से करीब 35 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन बरामद की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित के रूप में हुई है। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी पंजाब से हेरोइन की खेप मंगवाकर हरियाणा के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करता था। गुप्त सूचना मिलने के बाद एसटीएफ ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए उसके घर पर रेड की, जहां भारी मात्रा में हेरोइन छिपाकर रखी गई थी।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से ड्रग तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और अवैध कारोबार के जरिए तेजी से पैसा कमाने में लगा था। जांच के दौरान उसके भाई का नाम भी इस नेटवर्क में सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का भाई फिलहाल फरार है और उसके खिलाफ पंजाब में भी नशा तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

एसटीएफ अब इस पूरे नेटवर्क की सप्लाई चेन, फंडिंग और अन्य राज्यों से जुड़े तस्करों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पंजाब से हरियाणा तक नशे की खेप किस माध्यम से पहुंचाई जा रही थी और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। रिमांड के दौरान नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और सप्लायरों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.