Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऋषिकेश में गंगा किनारे फोटो खिंचवाते समय बह गए अमरोहा के दो युवक

Summer express, ऋषिकेश  | ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में गंगा किनारे फोटो खिंचवाते समय उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी दो युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवकों की तलाश के लिए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम चार दोस्त घूमने के लिए डबल ट्रिपल बीच पहुंचे थे। इस दौरान दो युवक गंगा किनारे खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे थे। तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

लापता युवकों की पहचान अमरोहा जिले के नौगावां सादात निवासी मोहम्मद फैजान (25) और मोहम्मद कैफ (19) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही लक्ष्मण झूला पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। शुक्रवार सुबह से डीप डाइवरों और विशेष रेस्क्यू उपकरणों की मदद से गंगा में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि जहां हादसा हुआ वह क्षेत्र प्रतिबंधित घाट इलाके में आता है। सुरक्षा कारणों से वहां आम लोगों की आवाजाही और नदी के किनारे गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद युवक वहां पहुंच गए थे।

प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित और असुरक्षित घाटों पर जाने से बचें तथा नदी किनारे पूरी सावधानी बरतें। अधिकारियों का कहना है कि गंगा में तेज बहाव के कारण थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - Auto Draft

महंगाई की मार से त्रस्त जनता, पेट्रोल-डीजल के दामों ने तोड़ी आम आदमी की कमर: चित्रा सरवारा

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला  | हरियाणा की युवा नेत्री एवं अंबाला की बेटी चित्रा सरवारा ने देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों, बेलगाम महंगाई और शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवालों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश का आम नागरिक दोहरी मार झेल रहा...
Summer Express - Auto Draft

हरेरा का TDI पर बड़ा एक्शन: MD समेत 5 निदेशकों को तीन महीने की दीवानी कैद के आदेश

Summer express, पंचकूला | हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी पंचकूला ने रियल एस्टेट कंपनी TDI इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक सहित पांच वरिष्ठ अधिकारियों को तीन महीने की सिविल जेल की सजा सुनाई है। यह कार्रवाई प्राधिकरण के आदेशों की लगातार अवहेलना और शिकायतकर्ता को भुगतान न करने...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब-हरियाणा से तीन चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, सोशल मीडिया से चल रहा था नेटवर्क

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन मुख्य चिट्टा सप्लायर सरगनाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बैकवर्ड लिंकज, डिजिटल ट्रांजैक्शन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस का दावा है कि आरोपियों...

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड निवासियों को बड़ी राहत, फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़।  हाउसिंग बोर्ड के 60 हजार मकानों में रहने वाले लोगों की राहत की सांस मिलेगी। लोगों के घरों पर पीला पंजा नहीं चलेगा। प्रशासन द्वारा नीड बेस्ड चेंज पर गठित कमेटी की जब तक रिपोर्ट नहीं आती तब तक कोई कार्रवाई नहीं होगी। प्रशासन ने हाउसिंग बोर्ड के मकान में...

मोहाली के 10 बड़े बिल्डर ED और IT के रडार पर, फर्जी CLU और टैक्स चोरी की जांच तेज

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। फर्जी कागजातों से सीएलयू, प्रोजेक्ट में हवाला और अज्ञात स्रोतों से निवेश और इनकम टैक्स के साथ-साथ जीएसटी की चोरी के मामले में मोहाली के 10 बड़े बिल्डर ईडी और इनकम टैक्स विभाग के निशाने पर हैं। इन बिल्डरों के प्रोजेक्ट के कागज खंगाले जाने शुरू हो गए हैं। गड़बड़ियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.