Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में 24 मई को होगी यूपीएससी परीक्षा, छह केंद्रों पर 1935 अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला में 24 मई को आयोजित होने वाली यूपीएससी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा जिले के छह विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी, जहां कुल 1935 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगा, जबकि दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा।प्रशासन ने अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है। सुबह के सत्र के लिए केंद्रों के गेट 9 बजे बंद कर दिए जाएंगे, जबकि दोपहर के सत्र में 2 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेकटा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर सेंटर सुपरवाइजर और लाइजनिंग अधिकारी तैनात रहेंगे। साथ ही हर परीक्षा कक्ष में दो-दो इनविजिलेटर नियुक्त किए जाएंगे। परीक्षा संचालन के लिए 50 प्रतिशत स्टाफ स्थानीय संस्थानों से तथा 50 प्रतिशत स्टाफ अन्य संस्थानों से लगाया जाएगा।उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर महिला और पुरुष कांस्टेबल तैनात रहेंगे तथा अभ्यर्थियों की जांच के लिए डीएफएमडी मशीनें लगाई जाएंगी। इसके अलावा नकल रोकने के लिए सभी केंद्रों में जैमर भी स्थापित किए जाएंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए डिविजनल कमिश्नर कांगड़ा को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.