Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मैं वोट मांगने नहीं, आपका बेटा और भाई बनकर आपके बीच आया हूं : अक्षय शर्मा

अमृतसर I अमृतसर उत्तरी विधानसभा हलके से युवा भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने इलाके के लोगों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की राजनीति में आम इंसान हमेशा सबसे ज्यादा इस्तेमाल हुआ है, लेकिन उसकी जिंदगी आज भी संघर्षों से भरी हुई है। उन्होंने कहा कि वर्षों से लोग नेताओं को वोट देकर सत्ता तक पहुंचाते रहे हैं, लेकिन जब जनता को उनकी जरूरत पड़ती है तो वही नेता लोगों से दूर हो जाते हैं। अक्षय शर्मा हल्का उत्तरी के वार्ड नंबर 10 में आयोजित बैठक में संबोधित कर रहे थे।

अक्षय शर्मा ने कहा कि आज भी एक दुकानदार बिजली के बिल की चिंता में जी रहा है, मजदूर अपने परिवार के राशन और बच्चों के भविष्य को लेकर परेशान है, जबकि बुजुर्ग मेहनत करने के बावजूद कर्ज और महंगाई के बोझ तले दबे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकारें गरीबी, बेरोजगारी, नशे और बुनियादी समस्याओं को खत्म नहीं कर सकीं, तो जनता को बदलाव के बारे में सोचना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि वह किसी चुनावी फायदे या वोट मांगने के लिए लोगों के बीच नहीं आए, बल्कि एक परिवार के सदस्य की तरह जनता के साथ खड़े रहने का भरोसा देने आए हैं। उन्होंने कहा कि चाहे इलाके की स्ट्रीट लाइट का मुद्दा हो, बच्चों की शिक्षा, मजदूरों की मदद या गरीब परिवारों की जरूरत, वह हमेशा समाज के अंतिम स्तर तक साथ खड़े रहेंगे।

युवाओं को संबोधित करते हुए अक्षय शर्मा ने नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा किसी भी समाज और पीढ़ी को बर्बाद कर देता है और पंजाब के युवाओं को शिक्षा और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की अच्छी शिक्षा ही परिवार और समाज की असली ताकत है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा गरीब, मजदूर और आम आदमी के हित में काम करती आई है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में हुए विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में भी बदलाव की जरूरत है और यह बदलाव जनता के सहयोग से ही संभव होगा।

इस अवसर पर कस्तूरी लाल, पप्पू कुमार,भूपेंद्र कुमार,
शम्मी, राजेश कुमार, दीपक कुमार, राजिंदर कुमार राजू, अर्जुन, परवीन कुमार औरमनोहर कुमार उपस्थित थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.