Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फतेहाबाद में मंत्री कृष्ण बेदी सख्त, बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर कार्रवाई के निर्देश

Summer express फतेहाबाद। हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी सख्त ने शनिवार को डीपीआरसी भवन में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की। मंत्री के रूप में पहली बार इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों के जल्द समाधान के निर्देश दिए।

बैठक में कुल 12 शिकायतों पर चर्चा हुई। इसी दौरान शिक्षा विभाग से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई को जिले में बिना मान्यता संचालित निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूलों को तुरंत बंद कराया जाए और अगली बैठक में कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

बैठक के दौरान एक शिकायतकर्ता के अनुपस्थित रहने पर मंत्री कृष्ण बेदी नाराज नजर आए। संबंधित शिकायत बिजली निगम से जुड़ी थी। शिकायतकर्ता के बैठक में नहीं पहुंचने पर मंत्री ने बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार से तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि संभवतः शिकायतकर्ता को उनके सामने आने ही नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि पूरा प्रशासन बैठक में मौजूद है और शिकायतकर्ता का न आना गंभीर विषय है। मंत्री ने मामले को फिलहाल लंबित रखते हुए अगली बैठक में शिकायतकर्ता को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित करने के निर्देश दिए।

बैठक में गांव ढाणी सांचला निवासी सुरेंद्र सिंह की शिकायत भी उठाई गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले तेज आंधी और बारिश के दौरान बिजली की तारें टूट गई थीं। बिजली निगम ने अस्थायी रूप से तार जोड़कर बिजली आपूर्ति तो बहाल कर दी, लेकिन अब भी तारें काफी नीचे लटकी हुई हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।

मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग जवाबदेही के साथ कार्य करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.