Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एडवोकेट राहुल पुहाल बने एस.सी. डिपार्टमेंट कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के चेयरमैन

Summer express, लुधियाना l एडवोकेट राहुल पुहाल की योग्यता, शिक्षा और पार्टी के प्रति सेवाओं को देखते हुए उन्हें एस.सी. डिपार्टमेंट कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि एडवोकेट राहुल पुहाल पिछले लगभग 15 वर्षों से कांग्रेस पार्टी और विशेष रूप से एस.सी. समाज की सेवा कर रहे हैं। वे अनुसूचित जाति के वाल्मीकि समाज से संबंध रखते हैं और पेशे से लुधियाना बार एसोसिएशन में एक एडवोकेट के रूप में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने एल.एल.बी. और एल.एल.एम. की पढ़ाई की तथा वर्ष 2011 से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा हल्का आत्म नगर से एन.एस.यू.आई. के चेयरमैन के रूप में शुरू की। इसके बाद वे पंजाब एन.एस.यू.आई. के स्टेट सेक्रेटरी, अंबेडकर स्टूडेंट एसोसिएशन पंजाब यूनिवर्सिटी (विद्यार्थी संगठन) के जनरल सेक्रेटरी रहे। फिर उन्होंने एस.सी. डिपार्टमेंट कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के वाइस चेयरमैन तथा एन.एस.यू.आई. के नेशनल डेलीगेट पंजाब के रूप में छात्र संगठन की प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2023 से वे पंजाब यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी के रूप में युवाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद कर रहे हैं।

Summer Express - एडवोकेट राहुल पुहाल एस.सी. डिपार्टमेंट कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के चेयरमैन बनेदी गई जिम्मेदारी को तनदेही से निभाऊंगा : एडवोकेट राहुल पुहाल

एस.सी. डिपार्टमेंट कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी का चेयरमैन बनने पर कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद करते हुए एडवोकेट राहुल पुहाल ने कहा कि वे पहले से भी अधिक उत्साह के साथ कांग्रेस पार्टी की सेवा करेंगे और वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे एस.सी. समाज के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करते हुए युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.