Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ फैक्टरी हादसे में मालिक और प्रबंधन पर केस दर्ज, मुआवजे की मांग तेज

Summer express, बहादुरगढ़। एमआईई पार्ट-बी स्थित प्लॉट नंबर-2224 में बॉयलर फटने से हुए दर्दनाक हादसे के मामले में पुलिस ने फै्टरी मालिक और प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए थे।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105, 125ए और 125बी के तहत एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों का कहना है कि फैक्टरी में सुरक्षा मानकों और प्रबंधन की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है।

हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिक की पहचान शैलेश के रूप में हुई है। रविवार तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। मृतक के परिजन नागरिक अस्पताल में इंसाफ और उचित मुआवजे की मांग को लेकर डटे रहे।

परिजनों ने आरोप लगाया कि फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा व्यवस्था और बॉयलर संचालन के नियमों का पालन किया गया होता तो श्रमिक की जान बचाई जा सकती थी।

मृतक परिवार ने प्रशासन और फैक्टरी प्रबंधन से 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही परिवार ने मृतक के बच्चे की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की भी मांग रखी है।

गौरतलब है कि बॉयलर विस्फोट इतना भीषण था कि फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई और कई कर्मचारी आग तथा गर्म रसायनों की चपेट में आ गए। हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.