Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत अमेरिका पर 100 फीसदी भरोसा कर सकता है : ट्रंप

Summer express, नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के रिश्तों में नई मजबूती का संकेत देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना “महान मित्र” बताया और कहा कि भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है। ट्रंप का यह बयान दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ समारोह के दौरान सामने आया।

कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर मौजूद रहे। ट्रंप ने लाइव संदेश के जरिए कहा कि उन्हें भारत और प्रधानमंत्री मोदी से बेहद लगाव है। उन्होंने कहा, “मोदी शानदार नेता हैं, वह मेरे अच्छे मित्र हैं और मैं उनका बड़ा प्रशंसक हूं।”

ट्रंप ने दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत और अमेरिका पहले कभी इतने करीब नहीं रहे। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि यदि भारत को कभी मदद की जरूरत पड़े तो उसे पता है कि किसे फोन करना है। ट्रंप ने इस दौरान अमेरिकी अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार के मजबूत प्रदर्शन का भी उल्लेख किया।

समारोह का मुख्य आकर्षण संगीतकार ए.आर. रहमान की प्रस्तुति रही। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीतों से कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी अवसर पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का जन्मदिन भी मनाया गया।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने संबोधन में कहा कि भारत और अमेरिका लोकतंत्र, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और कानून के शासन जैसे साझा मूल्यों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियां दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने का बड़ा अवसर प्रदान कर रही हैं। वहीं, मार्को रूबियो ने भारत को अमेरिका का अहम और भरोसेमंद साझेदार बताया।

Top of Form

Bottom of Form

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.