Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बीके अस्पताल में CMO का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर फटकार

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद। फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा करने के दौरान उन्हें कई गंभीर खामियां मिलीं, जिस पर उन्होंने स्टाफ को जमकर फटकार लगाई और व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

निरीक्षण के दौरान डॉ. आहूजा ने ICU, जनरल वार्ड, बच्चों के ICU, लेबर रूम और जच्चा-बच्चा वार्ड समेत कई विभागों का जायजा लिया। इस दौरान कई मरीज बिना बेडशीट के बेड पर लेटे मिले। एक महिला मरीज को बिना चादर के देखकर सिविल सर्जन नाराज हो गए और स्टाफ को फटकार लगाने के बाद खुद बेडशीट बिछाते नजर आए। उन्होंने कहा कि यदि स्टाफ को परेशानी है तो वह खुद मरीजों की व्यवस्था संभाल लेंगे।

अस्पताल में पीने के पानी की व्यवस्था भी बदहाल मिली। जांच के दौरान वाटर कूलर और RO सिस्टम बंद पाए गए। डॉ. आहूजा ने आरोप लगाया कि हाल ही में मरीजों की सुविधा के लिए शुरू की गई व्यवस्थाओं को कुछ कर्मचारी जानबूझकर ठप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कूलरों की बिजली सप्लाई काट दी गई थी और जिम्मेदार सुपरवाइजर व इलेक्ट्रीशियन ड्यूटी से गायब मिले।

CMO ने कहा कि लंबे समय से एक ही जगह तैनात कुछ कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं और सुधार कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ विभाग के उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।

इमरजेंसी वार्ड के बाहर व्हील चेयर और स्ट्रेचर की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। वहीं लेबर वार्ड और HDU में स्टाफ की कमी देखकर सिविल सर्जन भड़क उठे। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर बुलाया जाए।

निरीक्षण के दौरान मरीजों ने भी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को लेकर शिकायतें कीं। मरीजों ने बताया कि अस्पताल में कई एसी खराब पड़े हैं, पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था भी ठीक नहीं है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

डॉ. जयंत आहूजा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अस्पताल का सिस्टम जल्द सुधारा जाए, अन्यथा जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - कांगो में इबोला का बढ़ता खतरा: 900 से ज्यादा संदिग्ध मामले,भारत भी सतर्क

कांगो में इबोला का बढ़ता खतरा: 900 से ज्यादा संदिग्ध मामले,भारत भी सतर्क

Summer express, नई दिल्ली। पूर्वी कांगो में इबोला वायरस का प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 900 से अधिक संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 119 संदिग्ध मौतें दर्ज की गई हैं। लगातार बढ़ते संक्रमण...
Summer Express - Auto Draft

दिलजीत दोसांझ और लुधियाना मेयर को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

Summer express, लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर की मेयर इंदरजीत कौर और मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी नगर निगम कमिश्नर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर...
Summer Express - Auto Draft

दिल्ली-एनसीआर में रेतीले तूफान का खतरा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। भीषण गर्मी से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए आने वाले कुछ घंटे मुश्किल भरे हो सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी और आसपास के इलाकों में रेतीले तूफान और धूल भरी आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक तेज हवाओं के साथ मौसम...
Summer Express - लगातार बढ़ते तेल के दामों से बढ़ी चिंता, लोगों ने जताई नाराज़गी

लगातार बढ़ते तेल के दामों से बढ़ी चिंता, लोगों ने जताई नाराज़गी

Summer express/ शिमला, संजू -:पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला  में पेट्रोल की कीमत 102 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है, जबकि डीजल के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। महंगे ईंधन का असर अब सीधे...
Summer Express - Auto Draft

हरियाणा में एआई से होगी एमडीआर-टीबी की पहचान, करनाल-रोहतक में शुरू होगा ट्रायल

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में टीबी के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक का दायरा बढ़ाने जा रहा है। राज्य में जल्द ही मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट टीबी (एमडीआर-टीबी) की जांच एआई के जरिए की जाएगी। इसके लिए करनाल और रोहतक की लैब में ट्रायल शुरू करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.