Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिलजीत दोसांझ और लुधियाना मेयर को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

Summer express, लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर की मेयर इंदरजीत कौर और मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी नगर निगम कमिश्नर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 7:28 बजे निगम कमिश्नर को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। मेल में मेयर इंदरजीत कौर के घर पर विस्फोट करने की चेतावनी दी गई, जबकि पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के गांव स्थित घर को भी निशाना बनाने की बात कही गई। ईमेल में धमाके के लिए समय का भी उल्लेख किया गया है।

धमकी भरे संदेश में कुछ संगठनों और व्यक्तियों के नाम भी लिखे गए हैं, जिनकी जांच सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेयर कैंप कार्यालय और संबंधित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने ईमेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की टीम मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है। फिलहाल प्रशासन किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं है और सभी संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

धमकी मिलने के बाद शहर में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - ऊना विकास खंड की 18 पंचायतों में कल होगा मतदान, चुनाव ड्यूटी पर तैनात 464 कर्मचारी

ऊना विकास खंड की 18 पंचायतों में कल होगा मतदान, चुनाव ड्यूटी पर तैनात 464 कर्मचारी

Summer express/ऊना, राकेश -:पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनावों को लेकर विकास खंड ऊना में प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले चरण के तहत 18 पंचायतों में कल सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार...
Summer Express - राज्यपाल से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल,नगर निकाय चुनाव प्रभावित करने के आरोप 

राज्यपाल से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल,नगर निकाय चुनाव प्रभावित करने के आरोप 

Summer express/शिमला,संजू -: हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर उबाल देखा जा रहा है। बीजेपी सरकार के ख़िलाफ शिकायत लेकर लोकभवन जा पहुंची है। सोमवार को हिमाचल बीजेपी का हाई लेवल प्रतिनिधिमंडल लोक भवन में राज्यपाल कविंदर गुप्ता से मिला। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत...
Summer Express - 20 दिन बाद घर पहुंचा साहिल का शव, चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि

20 दिन बाद घर पहुंचा साहिल का शव, चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि

थाइलैंड में समुद्री जहाज पर गैस रिसाव से हुई थी मौत, बेटे का शव देख फूट-फूट कर रो पड़े माता-पिता हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले की लंबरी पंचायत के अंतर्गत आने वाले अस्थोथा गांव में रविवार का दिन बेहद दुखद रहा। करीब 20 दिनों के लंबे इंतजार के बाद 26 वर्षीय युवक साहिल का शव उसके...
Summer Express - कर्नाटक नदी हादसा: सीपियां इकट्ठा करते समय 11 लोग बहे, 10 शव बरामद

कर्नाटक नदी हादसा: सीपियां इकट्ठा करते समय 11 लोग बहे, 10 शव बरामद

Summer express, कारवार | कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में थट्टे हक्कलू नदी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। सीपियां इकट्ठा करने गए एक ही परिवार के 11 लोग तेज बहाव में बह गए, जिनमें से अब तक 10 शव बरामद किए जा चुके हैं। हादसे में सात महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि एक...
Summer Express - बठिंडा में किसानों का आंदोलन तेज, 13वें दिन भी जारी रहा पक्का मोर्चा

बठिंडा में किसानों का आंदोलन तेज, 13वें दिन भी जारी रहा पक्का मोर्चा

Summer express, बठिंडा | बठिंडा में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के बैनर तले सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक लिमिटेड के बाहर चल रहा किसानों का पक्का मोर्चा सोमवार को 13वें दिन भी जारी रहा। तेज गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में किसान धरनास्थल पर डटे रहे और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.