Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोना-चांदी के दामों में जोरदार तेजी, गोल्ड 1.59 लाख के पार

Summer express, नई दिल्ली। सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं के दाम तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए। बढ़ती वैश्विक मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के कारण घरेलू बाजार में भी कीमतों में तेजी दर्ज की गई।

एमसीएक्स पर सोने का भाव 671 रुपये यानी करीब 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 1,59,350 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी जोरदार उछाल देखने को मिला। चांदी 4,851 रुपये की तेजी के साथ 2,71,846 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखाई दी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 4,562.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी में करीब 2.73 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और इसका भाव 78.28 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,120 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं 22 कैरेट सोना 1,54,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों के सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ते रुझान के चलते सोने-चांदी की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। आने वाले दिनों में भी कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - लगातार बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हमला, पेट्रोल-डीजल कीमतों को बताया जनता पर बोझ

लगातार बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हमला, पेट्रोल-डीजल कीमतों को बताया जनता पर बोझ

हमीरपुर, अरविंद -:पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों में ईंधन के दामों में बार-बार बढ़ोतरी ने आम लोगों की आर्थिक स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। उनका आरोप है कि महंगाई...
Summer Express - महंगाई के खिलाफ शिमला में कांग्रेस का हल्लाबोल,केंद्र सरकार पर साधा निशाना

महंगाई के खिलाफ शिमला में कांग्रेस का हल्लाबोल,केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला ,संजू -:देशव्यापी महंगाई के विरोध में हिमाचल कांग्रेस ने सोमवार को शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई सवाल पूछे और केंद्र सरकार...
Summer Express - Auto Draft

गोहाना में निर्माणाधीन मकान की नींव से महिला का शव बरामद, पति पर हत्या का आरोप

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के गोहाना में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नई सब्जी मंडी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की नींव से कट्टे में बंद महिला का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में महिला के पति पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगा...
Summer Express - Auto Draft

लुधियाना में अवैध कॉलोनियों पर GLADA का बड़ा एक्शन, कई निर्माण जमींदोज

Summer express, लुधियाना। बिना मंजूरी के विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GLADA) ने अब तक की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुख्य प्रशासक ओजस्वी अलंकार के निर्देशों पर अथॉरिटी की टीमों ने भारी पुलिस बल के साथ विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर पांच...
Summer Express - Auto Draft

यमुनानगर में किसानों का प्रदर्शन, भूमि अधिग्रहण नीति के खिलाफ निकाला रोष मार्च

Summer express, यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सोमवार को जिले के किसानों और भूमि मालिकों ने सरकार की भूमि अधिग्रहण एवं ट्रांसमिशन लाइन मुआवजा नीति के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने नई अधिसूचना को किसान विरोधी बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन से पहले बड़ी संख्या में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.