Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऋषिकेश में गंगा की तेज धारा में बहा किशोर, चश्मा निकालने उतरा था गहरे पानी में

Summer express, ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित त्रिवेणी घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा में गिरा चश्मा निकालने के लिए गहरे पानी में उतरा देहरादून का 17 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक लापता किशोर की पहचान देहरादून के चकराता रोड स्थित ओल्ड कनॉट प्लेस निवासी आयुष थापा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आयुष अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने के लिए ऋषिकेश आया था। सुबह सभी दोस्त त्रिवेणी घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान आयुष का चश्मा नदी में गिर गया। चश्मा निकालने के प्रयास में वह गहरे पानी में चला गया और तेज धारा की चपेट में आ गया।

राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) के प्रभारी निरीक्षक कवींद्र सजवान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस के जवानों ने किशोर को बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई, लेकिन शुरुआती प्रयास सफल नहीं हो सके। बाद में गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया गया और तलाशी अभियान शुरू किया गया।

एसडीआरएफ अधिकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जिससे गंगा का जलस्तर बढ़ गया है और नदी में तेज अंतर्धाराएं बन रही हैं। ऐसे हालात में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गंगा में स्नान के दौरान सतर्कता बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का सांकेतिक धरना,सरकार पर साधा निशाना

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का सांकेतिक धरना,सरकार पर साधा निशाना

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -: पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर जिला कांग्रेस ने सोमवार को शहीद स्मारक चंगर में विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान के नेतृत्व में आयोजित इस सांकेतिक धरने में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना था...
Summer Express - Auto Draft

पलवल में हरियाली बढ़ाने की तैयारी, वन विभाग तैयार कर रहा 6 लाख पौधे

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल। जिले में हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने के लिए वन विभाग ने बड़े स्तर पर पौधारोपण की तैयारी शुरू कर दी है। आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए पलवल जिले की विभिन्न नर्सरियों में करीब 6 लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें...
Summer Express - गुरुग्राम कोर्ट में आग के बाद रेस्ट हाउस से चला न्यायिक कामकाज

गुरुग्राम कोर्ट में आग के बाद रेस्ट हाउस से चला न्यायिक कामकाज

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम जिला अदालत के रिकॉर्ड रूम में लगी भीषण आग के बाद सोमवार को न्यायिक व्यवस्था को प्रभावित होने से बचाने के लिए 21 अदालतों का संचालन अस्थायी रूप से लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस से किया गया। आग की घटना के बाद प्रशासन और न्यायिक अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था तेजी...
Summer Express - कुंडली की TDI सिटी में सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर, दो महिलाओं समेत तीन की हत्या

कुंडली की TDI सिटी में सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर, दो महिलाओं समेत तीन की हत्या

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली स्थित टीडीआई सिटी में देर रात दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड सामने आया। एक सनकी हमलावर ने लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दो महिलाओं समेत तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल...
Summer Express - नूंह के अलीपुर-तिगरा गांव में भीषण आग, भूसा और कैंटर जलकर खाक

नूंह के अलीपुर-तिगरा गांव में भीषण आग, भूसा और कैंटर जलकर खाक

Summer express, नूंह। नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव अलीपुर-तिगरा में लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। आग ने देखते ही देखते भूसे के बड़े ढेर, एक कैंटर, छप्पर और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान आसमान में उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देता रहा।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.