Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में मिट्टी ठेके के विवाद ने लिया खूनी मोड़, दादी समेत तीन की मौत

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिले के शहजादपुर थाना क्षेत्र के गांव बिचपड़ी में मिट्टी खनन के ठेके को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। देर शाम एक युवक ने कथित तौर पर अपने ही परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें उसकी दादी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय अभिषेक का परिवार के साथ मिट्टी खनन के ठेके में हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। शाम इसी मुद्दे पर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने गुस्से में आकर पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। सबसे पहले उसने अपनी दादी इसरो देवी को गोली मारी, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बड़े भाई संदीप, चाचा महेंद्र और चाची सुनीता को भी गोली मार दी गई। वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में सभी को पहले नारायणगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान महेंद्र और संदीप ने भी दम तोड़ दिया, जबकि सुनीता का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि उनकी आंख के पास गोली लगी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

शहजादपुर थाना प्रभारी ओम चंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद और मिट्टी खनन ठेके में हिस्सेदारी को लेकर सामने आया है। मृतक महेंद्र की पत्नी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वहीं अंबाला पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की हैं। इनमें CIA-1, CIA-2, CIA नारायणगढ़ और STF की टीमें शामिल हैं। पुलिस लगातार दबिश देकर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.