Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूंह के अलीपुर-तिगरा गांव में भीषण आग, भूसा और कैंटर जलकर खाक

Summer express, नूंह। नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव अलीपुर-तिगरा में लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। आग ने देखते ही देखते भूसे के बड़े ढेर, एक कैंटर, छप्पर और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान आसमान में उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देता रहा। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी इसराइल पुत्र नवल खां का करीब डेढ़ सौ मन पशु चारा और भूसा आग में जलकर राख हो गया। वहीं राजस्थान के नीमली तिजारा निवासी इकबाल पुत्र शहाबुदीन का परचून का सामान और प्लास्टिक दाने से भरा आइसर कैंटर भी आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन जलकर लोहे के ढांचे में बदल गया। बताया जा रहा है कि कैंटर गांव में रिश्तेदार के यहां खड़ा था।

ग्रामीणों के मुताबिक आग की शुरुआत गांव में रखे ईंधन के ढेर से हुई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास रखे भूसे के ढेरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आग ने पास में बने एक छप्पर को भी नुकसान पहुंचाया, जहां रखी चारपाइयां, घरेलू सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं जल गईं। वहीं नूर मोहम्मद पुत्र नवल खां का एक पुराना डंपर भी आग की चिंगारियों से क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने बाल्टियों, पाइपों और पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर नियंत्रण पाया गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई परिवारों की मेहनत की कमाई पलभर में राख हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का सांकेतिक धरना,सरकार पर साधा निशाना

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का सांकेतिक धरना,सरकार पर साधा निशाना

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -: पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर जिला कांग्रेस ने सोमवार को शहीद स्मारक चंगर में विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान के नेतृत्व में आयोजित इस सांकेतिक धरने में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना था...
Summer Express - Auto Draft

पलवल में हरियाली बढ़ाने की तैयारी, वन विभाग तैयार कर रहा 6 लाख पौधे

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल। जिले में हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने के लिए वन विभाग ने बड़े स्तर पर पौधारोपण की तैयारी शुरू कर दी है। आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए पलवल जिले की विभिन्न नर्सरियों में करीब 6 लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें...
Summer Express - गुरुग्राम कोर्ट में आग के बाद रेस्ट हाउस से चला न्यायिक कामकाज

गुरुग्राम कोर्ट में आग के बाद रेस्ट हाउस से चला न्यायिक कामकाज

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम जिला अदालत के रिकॉर्ड रूम में लगी भीषण आग के बाद सोमवार को न्यायिक व्यवस्था को प्रभावित होने से बचाने के लिए 21 अदालतों का संचालन अस्थायी रूप से लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस से किया गया। आग की घटना के बाद प्रशासन और न्यायिक अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था तेजी...
Summer Express - कुंडली की TDI सिटी में सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर, दो महिलाओं समेत तीन की हत्या

कुंडली की TDI सिटी में सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर, दो महिलाओं समेत तीन की हत्या

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली स्थित टीडीआई सिटी में देर रात दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड सामने आया। एक सनकी हमलावर ने लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दो महिलाओं समेत तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल...
Summer Express - नूंह के अलीपुर-तिगरा गांव में भीषण आग, भूसा और कैंटर जलकर खाक

नूंह के अलीपुर-तिगरा गांव में भीषण आग, भूसा और कैंटर जलकर खाक

Summer express, नूंह। नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव अलीपुर-तिगरा में लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। आग ने देखते ही देखते भूसे के बड़े ढेर, एक कैंटर, छप्पर और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान आसमान में उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देता रहा।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.