Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भीषण गर्मी में फरीदाबाद का जल संकट गहराया, कई इलाकों में सप्ताहभर बाद पानी सप्लाई

Summer express, फरीदाबाद। भीषण गर्मी के बीच फरीदाबाद के एनआईटी और बड़खल विधानसभा क्षेत्रों में जल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। कई कॉलोनियों में लोगों को छह से सात दिन के अंतराल पर पानी मिल रहा है, जबकि कई जगहों पर गंदे और खारे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि बड़ी संख्या में परिवारों को मजबूरी में निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से नियमित जलापूर्ति के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्थिति इससे बिल्कुल अलग है। पर्वतीय कॉलोनी के वार्ड-6 में पिछले एक महीने से पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। यहां लगाए गए कई ट्यूबवेलों से अत्यधिक खारा पानी निकल रहा है, जिसे घरेलू उपयोग के लायक नहीं बताया जा रहा।

संजय कॉलोनी के निवासियों ने गंदे पानी की सप्लाई को लेकर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर सीवर और पेयजल लाइन साथ-साथ गुजर रही हैं, जिसके चलते सीवर का पानी रिसकर पेयजल में मिल रहा है। इससे स्वास्थ्य संबंधी खतरा भी बढ़ गया है।

एसजीएम नगर की महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर मेयर प्रवीण बतरा जोशी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं का कहना था कि इलाके का ट्यूबवेल कई दिनों से खराब पड़ा है, लेकिन उसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि शहर में दो विभाग मिलकर जलापूर्ति का जिम्मा संभाल रहे हैं, इसके बावजूद हालात नहीं सुधर रहे। लोगों का कहना है कि महीने में कई बार पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।

वहीं नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमबीर सिंह ने कहा कि पानी की सप्लाई को लेकर प्रत्येक कार्यकारी अभियंता की जिम्मेदारी तय की गई है। यदि कहीं से भी लापरवाही या जल संकट की शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - एचआरटीसी कर्मियों पर हमला, सरकारी बस को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज

एचआरटीसी कर्मियों पर हमला, सरकारी बस को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज

Summer express/सोलन,भूपेन्द्र -:नालागढ़ क्षेत्र में एचआरटीसी बस चालक और परिचालक के साथ मारपीट तथा सरकारी बस में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जिला कांगड़ा निवासी बस चालक अमरचंद और परिचालक सुमित शर्मा ने 23 मई को नालागढ़...
Summer Express - लगातार बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हमला, पेट्रोल-डीजल कीमतों को बताया जनता पर बोझ

लगातार बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हमला, पेट्रोल-डीजल कीमतों को बताया जनता पर बोझ

हमीरपुर, अरविंद -:पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों में ईंधन के दामों में बार-बार बढ़ोतरी ने आम लोगों की आर्थिक स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। उनका आरोप है कि महंगाई...
Summer Express - महंगाई के खिलाफ शिमला में कांग्रेस का हल्लाबोल,केंद्र सरकार पर साधा निशाना

महंगाई के खिलाफ शिमला में कांग्रेस का हल्लाबोल,केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला ,संजू -:देशव्यापी महंगाई के विरोध में हिमाचल कांग्रेस ने सोमवार को शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई सवाल पूछे और केंद्र सरकार...
Summer Express - Auto Draft

गोहाना में निर्माणाधीन मकान की नींव से महिला का शव बरामद, पति पर हत्या का आरोप

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के गोहाना में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नई सब्जी मंडी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की नींव से कट्टे में बंद महिला का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में महिला के पति पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगा...
Summer Express - Auto Draft

लुधियाना में अवैध कॉलोनियों पर GLADA का बड़ा एक्शन, कई निर्माण जमींदोज

Summer express, लुधियाना। बिना मंजूरी के विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GLADA) ने अब तक की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुख्य प्रशासक ओजस्वी अलंकार के निर्देशों पर अथॉरिटी की टीमों ने भारी पुलिस बल के साथ विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर पांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.