Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एचआरटीसी कर्मियों पर हमला, सरकारी बस को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज

Summer express/सोलन,भूपेन्द्र -:नालागढ़ क्षेत्र में एचआरटीसी बस चालक और परिचालक के साथ मारपीट तथा सरकारी बस में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जिला कांगड़ा निवासी बस चालक अमरचंद और परिचालक सुमित शर्मा ने 23 मई को नालागढ़ थाना में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी की बस नंबर HP-64-7440 अपने निर्धारित रूट पर जा रही थी। इसी दौरान बागवानी क्षेत्र के समीप बस चालक ने एक कार को ओवरटेक किया। आरोप है कि कार सवार युवक इस बात से नाराज हो गए और उन्होंने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर बाद दूसरी गाड़ी में पहुंचे लोगों ने बस का पीछा करना शुरू कर दिया।शिकायत के मुताबिक, खेड़ा के आगे आरोपियों ने बस को बीच रास्ते में रुकवा लिया। इसके बाद चालक और परिचालक के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। घटना में दोनों कर्मचारियों को चोटें आईं। आरोपियों ने सरकारी बस को भी नुकसान पहुंचाया। बस के आगे वाले शीशे पर खरोंचें डाली गईं और चालक की ओर का शीशा तोड़ दिया गया। इससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा।घटना के तुरंत बाद बस चालक ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर सहायता मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक व परिचालक को उपचार और मेडिकल जांच के लिए नालागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर नंबर 156 दर्ज कर ली है। मामला भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और पीडीपी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.