Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गर्मी से राहत पाने धर्मशाला-मैक्लोडगंज पहुंचे पर्यटक

आईपीएल मुकाबले ने बढ़ाई रौनक, ट्रैफिक जाम बना बड़ी चुनौ

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक इन दिनों हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों धर्मशाला और मैक्लोडगंज का रुख कर रहे हैं। सुहावने मौसम, प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से लोग यहां पहुंच रहे हैं। वहीं 26 मई को धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबले ने भी पर्यटन गतिविधियों को और अधिक बढ़ा दिया है। होटल, कैफे और बाजारों में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

आईपीएल मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले को देखने के लिए अलग-अलग राज्यों से हजारों फैंस धर्मशाला पहुंच चुके हैं। कई पर्यटक मैच के साथ-साथ हिमाचल भ्रमण का भी आनंद ले रहे हैं। कुछ लोग एक सप्ताह का टूर प्लान बनाकर आए हैं, जबकि कई पर्यटक विशेष रूप से मैक्लोडगंज की वादियों और ठंडे मौसम का आनंद लेने पहुंचे हैं।पर्यटकों की बढ़ती संख्या का असर स्थानीय यातायात व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दे रहा है। धर्मशाला, मैक्लोडगंज और आसपास के मार्गों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे जगह-जगह लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है। खासकर सप्ताहांत और मैच से पहले के दिनों में पर्यटकों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बढ़ती भीड़ के कारण परेशानी बनी हुई है।

चंडीगढ़ से घूमने आई पर्यटक संजू शर्मा ने बताया कि वे अपने दोस्तों के साथ पहले शक्तिपीठों में देवी दर्शन करने गई थीं, जिसके बाद मैक्लोडगंज पहुंचीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल का मौसम और यहां का शांत वातावरण लोगों को मानसिक सुकून देता है।उन्होंने कहा कि मैदानी इलाकों की तुलना में यहां गर्मी काफी कम है और यही कारण है कि लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।उनकी साथी अनुराधा ने बताया कि छुट्टियों का समय होने के कारण यहां भीड़ बढ़ना स्वाभाविक है। वहीं रेणु दुग्गल ने कहा कि मैक्लोडगंज में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, लेकिन यहां की प्राकृतिक खूबसूरती हर परेशानी को भुला देती है।

लंदन से आए पर्यटक सुनील ने बताया कि वे पहले शिमला में ट्रैकिंग कर रहे थे और अब धर्मशाला-मैक्लोडगंज पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल मैच का रोमांच देखने के लिए वे धर्मशाला स्टेडियम भी जाएंगे। वहीं यूके से आई फाल्गुनी ने हिमाचल की सुंदरता और यहां के लोगों की मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक की समस्या जरूर है, लेकिन हिमाचल की खूबसूरती पर्यटकों को बार-बार यहां आने के लिए प्रेरित करती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.