Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में युवक की गला दबाकर हत्या, आरोपी ने खुद पुलिस को दी सूचना

Summer express, पानीपत। पानीपत के मतलौडा थाना क्षेत्र के वैसर गांव में देर रात एक युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सतीश के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद और प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार सतीश  रात करीब 12 बजे गांव निवासी विकास के घर गया था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर विकास ने सतीश का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इसी बीच आरोपी विकास ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि उसने सतीश की हत्या कर दी है और शव उसके घर में पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही मतलौडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और मामले की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

करसोग उपमंडल के मैंहडी वॉर्ड में बीडीसी की चुनाव रद्द, एक प्रत्याशी का कुछ मतपत्रों पर नाम ही नहीं

Summer express/मंडी धर्मवीर -: मंडी जिला के करसोग उपमंडल के तहत आने वाले दुर्गम क्षेत्र मैंहडी में बीडीसी का चुनाव मतदान के साथ ही रद्द कर दिया गया है। दरअसल यहां बीडीसी के एक प्रत्याशी का कुछ बैलेट पेपरों पर नाम ही नहीं छपा हुआ था। हालांकि उसका चुनाव चिंह छपा था। यह दिक्कत सिर्फ...

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी, 29 मई से राहत के संकेत

Summer express, नई दिल्ली। देश के उत्तर और मध्य भारत में प्रचंड गर्मी का दौर लगातार जारी है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की...

बैलगाड़ी पर वोट डालने पहुंचे राजा वड़िंग, महंगाई के खिलाफ जताया विरोध

Summer express, श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मंगलवार को नगर निकाय चुनाव के दौरान अनोखे अंदाज में महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। राजा वड़िंग अपनी पत्नी अमृता वड़िंग के साथ बैलगाड़ी पर सवार होकर वार्ड नंबर पांच में वोट डालने पहुंचे, जिसे लेकर...

सेनेगल में सत्ता बदलाव: राष्ट्रपति फाये ने नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति की

Summer express, सेनेगल । पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रपति बासिरू दियोमाये फाये ने प्रधानमंत्री उस्मान सोनको को पद से हटाने के बाद अहमदौ अल अमीनौ लो को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब देश आर्थिक दबाव, बढ़ते कर्ज और सत्तारूढ़ दल...

यमुना किनारे कटाव रोकने की तैयारी तेज, चार करोड़ से लगाए जाएंगे स्टड्स

Summer express, फरीदाबाद। मानसून से पहले यमुना नदी के किनारे भूमि कटाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अमीरपुर-तिलौरी क्षेत्र में बाढ़ और कटाव से बचाव के लिए करीब चार करोड़ रुपये की लागत से पत्थरों के स्टड्स लगाए जाएंगे। विभाग ने मौके पर निर्माण सामग्री पहुंचानी भी शुरू कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.