Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री सुक्खू का भाजपा पर निशाना, कहा— जनता मुद्दों की राजनीति समझ चुकी है

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह  ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान कैबिनेट बैठक बुलाना कोई नई बात नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल  के कार्यकाल में भी ऐसा होता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के बीच भी सरकार का कामकाज लगातार चलता रहता है, लेकिन भाजपा इसे बेवजह राजनीतिक मुद्दा बना रही है।उन्होंने पंचायत चुनाव के पहले चरण में हुई करीब 78 प्रतिशत मतदान पर जनता का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता लोकतंत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही है, जो एक सकारात्मक संकेत है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी केंद्र सरकार और भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि हिमाचल विधानसभा में अनाथ एवं विधवा सेस विधेयक का भाजपा ने विरोध किया था और वॉकआउट भी किया था। उस समय भाजपा नेताओं ने दावा किया था कि इससे तेल की कीमतों पर असर पड़ेगा, लेकिन अब केंद्र सरकार खुद ईंधन के दाम बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की नीतियां अब जनता के सामने उजागर हो चुकी हैं।इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आने वाले पर्यटकों का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को राहत देते हुए सरकार ने सभी दुकानों को 24 घंटे तक खोलने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि दुकानदार अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार इसका लाभ उठा सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.