Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बठिंडा में रफ्तार बनी मौत का कारण, दो सड़क हादसों में मासूम समेत दो की जान गई

Summer express, बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर देखने को मिला, जहां दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार वर्षीय बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना सिविल लाइन क्षेत्र के पुड्डा मार्केट की है। यहां तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार साल के मासूम रोहित की मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे सहायक थाना प्रभारी मंदेर सिंह ने बताया कि आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।

पुलिस को दी शिकायत में कच्चा धोबियाना निवासी साका ने बताया कि 24 मई की शाम करीब आठ बजे वह अपनी पत्नी राधा और तीन बच्चों के साथ पुड्डा मार्केट में सफाई कार्य के लिए गया था। परिवार को मार्केट में बैठाकर वह पास के वेरका बूथ से दूध लेने चला गया। इसी दौरान एक तेज रफ्तार सफेद कार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके बेटे रोहित को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

वहीं दूसरा हादसा थाना नथाना क्षेत्र में सामने आया। अमृतपाल कौर निवासी लहरा धूरकोट ने पुलिस को बताया कि उनके पति गुरजंट सिंह (51) मोटरसाइकिल पर ड्यूटी के लिए लहरा मोहब्बत जा रहे थे। जब वह लहरा मोहब्बत फाटक के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार फार्च्यूनर चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि गुरजंट सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी जसवीर सिंह के अनुसार, शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

लगातार बढ़ते सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करवाने और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.