Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को मिला नया अध्यक्ष, शंकर धोपरा संभालेंगे जिम्मेदारी

Summer express, भिवानी। हरियाणा सरकार ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर धोपरा को बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। देर शाम शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेशों में यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई। वहीं, मौजूदा अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा को पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, एक पत्र में डॉ. पवन कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से रिलीव करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि दूसरे आदेश में शंकर धोपरा की हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की पुष्टि की गई है।

शंकर धोपरा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं और संगठन में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। वह पूर्व में भाजपा के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव और पार्टी में लंबे योगदान को देखते हुए उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा गया है।

शंकर धोपरा मूल रूप से भिवानी के निवासी हैं। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद भिवानी में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। समर्थकों का कहना है कि शिक्षा बोर्ड में उनके अनुभव और प्रशासनिक क्षमता का लाभ प्रदेश के शिक्षा तंत्र को मिलेगा।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड राज्य की प्रमुख शैक्षणिक संस्थाओं में शामिल है, ऐसे में नए अध्यक्ष की नियुक्ति को शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.