Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर: रोहतक 46.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म, मौसम बदलने के आसार

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का अधिकतम तापमान औसतन 4.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। बुधवार को रोहतक 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा हिसार, भिवानी और नारनौल में भी पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए हरियाणा के दक्षिण और पूर्वी हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में तेज लू के साथ धूलभरी आंधी चलने की चेतावनी दी है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, करनाल और अंबाला समेत कई जिलों में शुष्क मौसम के बीच तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार से मौसम करवट ले सकता है और कुछ जिलों में आंधी, बारिश व ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है।

भीषण गर्मी के बीच प्रदेश में पेयजल व्यवस्था भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। कई बस स्टैंडों, पार्कों और बाजारों में लगे वाटर कूलर बंद पड़े हैं। हिसार के लघु सचिवालय में डीसी कार्यालय के पास लगे वाटर कूलर के आसपास गंदगी जमा होने से लोगों को दूषित पानी पीने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में राहगीर या तो महंगे दामों पर पानी खरीद रहे हैं या फिर सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाए जा रहे शर्बत और छाछ के स्टॉलों पर राहत तलाश रहे हैं।

गर्मी के कारण रात के तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद उमस से राहत नहीं मिल रही। रोहतक और चरखी दादरी में रात का तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि यमुनानगर के हथनीकुंड बैराज में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने, सिर ढककर बाहर जाने और लगातार पानी, ओआरएस, छाछ व नींबू पानी का सेवन करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार तेज सिरदर्द, चक्कर, उल्टी और त्वचा का लाल व सूखा होना हीटस्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं, ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...

हिमाचल के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री सुक्खू  ने बांटी 17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि

Summer express/शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। सम्मानित...

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली के चलते कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को देखते हुए राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि रैली के मद्देनजर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई मार्गों पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.