Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचायती राज लोकतंत्र की मजबूत नींव,लोगों को मतदान में बढ़-चढ़कर लेना चाहिए हिस्सा : अनुराग ठाकुर

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:  जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव के तहत गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं और मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के समीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने अपनी पत्नी के साथ मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई। इस दौरान उन्होंने चुनाव मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

मतदान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की आधारशिला हैं और ग्रामीण विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास, स्थानीय समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में पंचायत प्रतिनिधियों का अहम योगदान रहता है।ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब लोग अपने मताधिकार का प्रयोग पूरी जिम्मेदारी और जागरूकता के साथ करेंगे।उन्होंने हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का भी उल्लेख किया। ठाकुर ने कहा कि महिलाओं ने पंचायतों में अपनी सक्रिय भागीदारी से विकास कार्यों को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं नेतृत्व की भूमिका निभाते हुए सामाजिक और आर्थिक बदलाव का माध्यम बन रही हैं, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है।प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन हाल ही में हुए नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों के पहले चरण के परिणामों ने जनता की वास्तविक सोच को सामने ला दिया है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की नीतियों से लोग संतुष्ट नहीं हैं और मतदाता चुनाव के माध्यम से अपना असंतोष जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास और सुशासन चाहती है तथा चुनाव परिणामों में इसका स्पष्ट असर दिखाई दे रहा है।

केरल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध से जुड़े सवाल पर सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाई का विरोध करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जब लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं और जांच शुरू होती है, तब कुछ लोग राजनीतिक दबाव बनाने का प्रयास करते हैं। ठाकुर ने कहा कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से कार्य करती हैं और न्यायालय भी ऐसे मामलों को गंभीरता से देख रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसक प्रतिक्रिया या विरोध लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सही नहीं माना जा सकता।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसआईआर मामले में दिए गए फैसले का स्वागत करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि अदालत के निर्णय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया पारदर्शी और नियमों के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल चुनाव में हार मिलने के बाद कभी ईवीएम पर सवाल उठाते हैं तो कभी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर संदेह जताते हैं। ठाकुर ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर बार-बार सवाल खड़े करना उचित नहीं है और सभी राजनीतिक दलों को संविधानिक संस्थाओं का सम्मान करना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.