Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कलेसर नेशनल पार्क के पास दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा-हिमाचल सीमा पर स्थित कलेसर नेशनल पार्क क्षेत्र में शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर लाल ढांग के पास मक्की से भरे एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

मृतकों की पहचान प्रतापनगर क्षेत्र के गांव चुहड़पुर कलां के रहने वाले युवकों के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मक्की से लदा ट्रक हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से यमुनानगर की ओर आ रहा था। वहीं बाइक सवार प्रतापनगर से पांवटा साहिब की तरफ जा रहे थे। लाल ढांग क्षेत्र में ढलान उतरते समय ट्रक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ट्रक के नीचे दब गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक में भरी मक्की सड़क पर फैल गई, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया और सड़क से ट्रक हटाने का काम शुरू किया।

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से चुहड़पुर कलां गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दुर्घटना के चलते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद यातायात को दोबारा सुचारु कराया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कलेसर नेशनल पार्क के पास लाल ढांग क्षेत्र तीखे मोड़ों और खतरनाक ढलानों के कारण हादसों के लिए बदनाम है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के चलते लोग इस इलाके को ‘मौत की घाटी’ तक कहने लगे हैं। ग्रामीण लंबे समय से यहां भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण और अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.