Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में पुलिस हिरासत से फरार हुआ बदमाश, अस्पताल के बेड पर मिली हथकड़ी

Summer express, करनाल। पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार किया गया एक कुख्यात बदमाश देर रात करनाल के सरकारी अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी की निगरानी के लिए अस्पताल में चार पुलिसकर्मी तैनात थे, बावजूद इसके वह हथकड़ी खोलकर भाग निकला। पुलिस को अस्पताल के बेड पर केवल हथकड़ी मिली।

फरार आरोपी की पहचान पंजाब के खरड़ गांव निवासी गुरजीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी हरियाणा समेत पांच राज्यों की पुलिस के लिए वांछित बताया जा रहा है। उस पर तरावड़ी स्थित पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर लूट का प्रयास करने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, सीआईए-1 की टीम ने करीब 23 दिन की तलाश के बाद 25 मई को मेरठ रोड स्थित आवर्धन नहर के पास मुठभेड़ के दौरान गुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर और कूल्हे के पास गोली लगी थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल और बिना नंबर प्लेट की बाइक भी बरामद की थी।

रात आरोपी को अस्पताल के परिजन वार्ड में रखा गया था और सुरक्षा के लिए चार पुलिस जवान तैनात किए गए थे। देर रात करीब 12 बजे आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है और लापरवाही की जांच भी शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि 2 मई की सुबह आरोपी ने तरावड़ी स्थित चौधरी पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश की थी। उसने पहले बाइक में पेट्रोल भरवाया और फिर पिस्तौल निकालकर कर्मचारी को कैश देने की धमकी दी। कर्मचारियों के विरोध करने पर आरोपी ने फायरिंग भी की, हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपी का पीछा किया और 23 दिन बाद मुठभेड़ के दौरान उसे दबोच लिया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह किसी बड़ी वारदात की फिराक में था। फिलहाल पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने हेलमेट पहनाकर निकाला सुरक्षित

Summer express, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को कथित तौर पर हमला किया गया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, अभिषेक बनर्जी के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों...

नगर निगम मंडी, जिला परिषद और बीडीसी का कल घोषित होगा परिणाम

Summer express/मंडी धर्मवीर-:- लंबे इंतजार के बाद कल यानी 31 मई को नगर निगम मंडी, जिला परिषद और बीडीसी के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके लिए मंडी जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस सारी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जिला भर में 15 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं जिन...

एमएसएमई कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य की कुंजी बना नेशनल पेंशन सिस्टम: पीएचडीसीसीआई

लुधियाना। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर द्वारा पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से नेशनल पेंशन सिस्टम:एमएसएमई कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य का निर्माण विषय पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस सत्र का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के...

वेतन नहीं मिला तो 2 जून से थम जाएंगी HRTC बसें,चालक-परिचालक यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के चालक-परिचालकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर दिया है।यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों को पहली तारीख तक वेतन जारी नहीं किया गया, तो 2 जून से पूरे प्रदेश...

बेंगलुरु के स्कूल में लगी भीषण आग: बड़ा हादसा टला, जांच शुरू

Summer express, बेंगलुरु। बेंगलुरु के नागादेवनहल्ली इलाके में स्थित चित्रकूटा कौशल्या स्कूल में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि गर्मियों की छुट्टियों के चलते स्कूल परिसर में कोई छात्र या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.