Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा: लॉ ग्रेजुएट और बीटेक युवक निकले बुजुर्ग महिला के हत्यारे

Summer express,सोनीपत  | सोनीपत के गांव जटवाड़ा में बुजुर्ग महिला संतोष की हत्या और लूट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान अंकित और विक्रांत के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पढ़े-लिखे और अच्छे परिवारों से संबंध रखते हैं। इनमें से एक ने लॉ की पढ़ाई की है, जबकि दूसरा बीटेक करने के बाद गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था।

डीसीपी कुशलपाल सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला ब्लाइंड मर्डर लग रहा था, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। दोनों युवक आपस में करीबी दोस्त बताए जा रहे हैं और गांव जटवाड़ा के ही निवासी हैं।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों को हाल ही में आर्थिक नुकसान हुआ था। पैसों की तंगी और जल्दी रकम हासिल करने की चाह में उन्होंने वारदात की साजिश रची। आरोपियों को शक था कि बुजुर्ग महिला संतोष के पास घर में बड़ी मात्रा में नकदी रखी हुई है। इसी लालच में दोनों ने महिला को निशाना बनाया।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घर में घुसकर पहले महिला की हत्या की और फिर नकदी तलाशने लगे। जब उन्हें उम्मीद के मुताबिक पैसे नहीं मिले तो वे महिला के शरीर से सोने की चेन, कड़ा, अंगूठी और कानों की बालियां लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद घर को बाहर से बंद कर दिया गया था, ताकि किसी को तुरंत शक न हो सके।

पुलिस अब दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। जांच एजेंसियां लूटे गए आभूषणों की बरामदगी और वारदात में इस्तेमाल किए गए अन्य सबूत जुटाने में लगी हैं। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान मामले से जुड़े कई और अहम खुलासे होने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.