Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सराज में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत का दावा, जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को घेरा

Summer express/मंडी-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के परिणामों के बाद प्रदेश सरकार और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है और भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।

जयराम ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं और मंत्रियों को ग्रामीण क्षेत्रों में विरोध का सामना करना पड़ रहा है तथा पंचायत चुनावों के परिणाम जनता के असंतोष को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।इस दौरान जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र की लेहथाच पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की ईमानदार और समर्पित कार्यशैली गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।उन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ पारंपरिक नाटी डालकर जीत का जश्न भी मनाया। पंचायत प्रतिनिधि ढोल-नगाड़ों के साथ तांदी पहुंचे, जहां उन्होंने अपने विधायक के साथ जीत की खुशी साझा की।

सराज में भाजपा की बढ़त का दावा

जयराम ठाकुर ने दावा किया कि सराज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने दूसरे चरण में 26 में से 24 पंचायतों तथा पहले चरण में 28 में से 25 पंचायतों में जीत दर्ज की है। उन्होंने इसे प्रदेश सरकार के खिलाफ जनता के रुझान का संकेत बताया और नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.