Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पर्यटन सीजन में बदहाल सड़कें बनीं मुसीबत, जाम और धूल से लोग परेशान

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला-मैक्लोडगंज मार्ग पर पर्यटन सीजन के दौरान खराब सड़कें लोगों और पर्यटकों के लिए बड़ी परेशानी बन गई हैं। खासकर खड़ा डंडा से मैक्लोडगंज जाने वाले मार्ग पर करमू मोड़ के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। यहां सड़क टूटने के कारण प्रशासन ने वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की हुई है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं और जाम की स्थिति लगातार बनी हुई है।

धूप के समय इस क्षेत्र में उड़ती धूल लोगों को परेशान कर रही है, जबकि बारिश होने पर सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है। ऐसे में वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन फंसने के कारण घंटों तक यातायात प्रभावित रहता है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटक भी इस समस्या से जूझ रहे हैं।ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में मैक्लोडगंज और धर्मशाला में पर्यटकों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहती है। हाल ही में धर्मशाला में आयोजित आईपीएल मुकाबलों के बाद भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है, जिससे ट्रैफिक दबाव और बढ़ गया है। हालांकि प्रशासन की ओर से सड़क मरम्मत कार्य जारी होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन करमू मोड़ और कोतवाली बाजार से मैक्लोडगंज मार्ग की हालत अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है।उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि लगातार बारिश के कारण धर्मशाला-मैक्लोडगंज सड़क को काफी नुकसान पहुंचा था, जिसे बहाल करने में समय लगा। उन्होंने कहा कि बाईपास सड़क को बहाल कर दिया गया है और खड़ा डंडा मार्ग पर भी दो स्थानों पर मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है। एक स्थान पर फिलहाल वनवे ट्रैफिक चलाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जून माह तक करमू मोड़ पर कंक्रीट कार्य पूरा कर सड़क को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी

एजेंसी। | देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन का जश्न देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ काफी समय बिताया।इस दौरान बच्चों का स्नेह और उत्साह देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। बच्चों से...

उत्तर प्रदेश में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू, दिसंबर में होगी परीक्षा

सहायक अध्यापक के 12,405 और पीजीटी के 2,607 पदएजेंसी | लखनऊउत्तर प्रदेश में सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग यानी पीजीटी के कुल 15,012 पदों पर...

सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला में पहली बार हुआ किडनी का सफल ट्रांसप्लांट ऑपरेशन

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब के सरकारी चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), पटियाला में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया है। इसके साथ ही यह किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला पंजाब का पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री...

मंत्री चीमा ने विपक्षी दलों पर लगाया साजिश रचने का आरोप

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गुलजार सिंह की मौत के मामले में विपक्षी दलों पर उन्हें फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले को राजनीतिक रंग देकर सरकार और उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि...

कनाडा-अमेरिका में पढ़ाई का खर्च बढ़ा, छात्रों के सामने नई चुनौती

अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए प्रस्तावित 1 लाख डॉलर की फीस से नौकरी का रास्ता हो सकता है महंगाएजेंसी। नई दिल्ली कनाडा और अमेरिका में पढ़ाई करने की योजना बना रहे भारतीय छात्रों के लिए वित्तीय चुनौतियां बढ़ गई हैं। कनाडा ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए वीजा आवेदन के दौरान जरूरी जीवन-यापन खर्च की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.