Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तकनीकी खराबी से 9 घंटे बाद दिल्ली लौटी एअर इंडिया की फ्लाइट, छह साल तक नागपुर में खड़ा रहा था यही विमान

Summer express, नई दिल्ली। दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एअर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान तकनीकी खराबी के कारण करीब नौ घंटे हवा में रहने के बाद वापस दिल्ली लौट आई। विमान में ट्रैफिक कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम (TCAS) में खराबी आने के बाद एहतियातन फ्लाइट को वापस बुलाया गया। सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान की विस्तृत तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक यह वही बोइंग 777 विमान है, जो स्पेयर पार्ट्स की कमी के चलते करीब छह साल तक नागपुर स्थित विमान रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (MRO) केंद्र में खड़ा रहा था। विमान को फरवरी 2020 में नियमित मेंटेनेंस के लिए नागपुर भेजा गया था, जहां इसे एक महीने के भीतर दोबारा सेवा में लाने की योजना थी। हालांकि जरूरी पुर्जों की अनुपलब्धता के कारण विमान लंबे समय तक ग्राउंडेड रहा।

बताया जा रहा है कि विमान के कई महत्वपूर्ण हिस्सों को अन्य विमानों की मरम्मत के लिए इस्तेमाल कर लिया गया था, जिसके चलते इसे नए कल-पुर्जों का लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। मार्च 2026 में यह विमान दोबारा सेवा में शामिल किया गया था। इसके बाद पहले इसे घरेलू उड़ानों में लगाया गया और फिर अंतरराष्ट्रीय रूटों पर संचालित किया जाने लगा।

एयरलाइन सूत्रों के अनुसार बुधवार को उड़ान के दौरान विमान का ट्रैफिक कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम अचानक काम करना बंद कर गया। यह सिस्टम विमानों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखने और संभावित टक्कर से बचाने के लिए बेहद अहम माना जाता है। तकनीकी गड़बड़ी सामने आने के बाद पायलट ने सुरक्षा मानकों के तहत विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला लिया।

विमानन विशेषज्ञों के मुताबिक टीसीएएस विमान के एवियोनिक्स सिस्टम का अहम हिस्सा होता है, जिसमें एंटीना, ट्रांसपोंडर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक यूनिट्स शामिल रहती हैं। नागपुर में हुए लंबे मेंटेनेंस के दौरान विमान के इंजन, लैंडिंग गियर समेत कई बड़े सिस्टम बदले गए थे और टीसीएएस की भी जांच की गई थी।

एअर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि तकनीकी समस्या के चलते विमान को एहतियातन वापस दिल्ली लाया गया और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। एयरलाइन ने कहा कि विमान की विस्तृत जांच के बाद ही उसे दोबारा सेवा में शामिल किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.