Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में तीन साल की मासूम को अगवा करने की कोशिश नाकाम, मां की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

Summer express, जालंधर। शहर के लांबड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां तीन वर्षीय बच्ची को कथित रूप से अगवा करने की कोशिश की गई। हालांकि मां की सतर्कता और साहस के चलते आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका और स्थानीय लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

घटना नाला पुल के पास की बताई जा रही है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह इन दिनों अपने मायके आई हुई थी। शुक्रवार को वह अपनी छोटी बच्ची की दवाई लेने के लिए सिविल अस्पताल जाने हेतु सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मजदूर काफी देर से उनका पीछा करता दिखाई दिया।

महिला के अनुसार जैसे ही वह ऑटो में बैठने के लिए मुड़ी, आरोपी अचानक पीछे से आया और बच्ची के मुंह पर कपड़ा रख दिया, ताकि वह शोर न मचा सके। स्थिति को भांपते ही महिला ने बिना घबराए आरोपी का विरोध किया और उसे जोरदार थप्पड़ मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी नशे की हालत में था और थप्पड़ लगते ही संतुलन खोकर जमीन पर गिर पड़ा।

हंगामा होते देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। आरोपी ने खुद को बचाने के लिए सफाई देते हुए कहा कि वह बच्ची को उठाने नहीं बल्कि उसे टॉफी देने की कोशिश कर रहा था। हालांकि लोगों ने उसकी बातों पर भरोसा नहीं किया और उसे पकड़कर हाथ-पैर बांध दिए।

पीड़िता का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम और आपातकालीन नंबर 112 पर दी गई थी, लेकिन पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर उसका बयान दर्ज नहीं किया गया और पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.