Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तख्त श्री पटना साहिब ने सुखबीर सिंह बादल को घोषित किया ‘तनखैया’, समय पर पेश न होने पर लिया गया फैसला

चंडीगढ़ |  शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को तख्त श्री पटना साहिब की ओर से धार्मिक अनुशासन के उल्लंघन पर ‘तनखैया’ घोषित कर दिया गया है। यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि वह निर्धारित समय पर तख्त के समक्ष पेश नहीं हुए।

सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा मामला रणजीत सिंह गौहर-ए-मस्कीन की पुनर्बहाली के आदेशों को लेकर शुरू हुआ था। इसी मुद्दे पर तख्त श्री पटना साहिब की ओर से सुखबीर बादल से 20 दिन के भीतर जवाब मांगा गया था। इसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) का एक प्रतिनिधिमंडल भी इस मसले को लेकर पटना साहिब पहुंचा था।

बाद में SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने सुखबीर बादल के लिए 15 दिनों की अतिरिक्त मोहलत मांगी थी, मगर समय सीमा खत्म होने तक वह उपस्थित नहीं हुए। ऐसे में तख्त के सिंह साहिबानों ने पांच प्यारों की सलाह के बाद उन्हें ‘तनखैया’ घोषित करने का निर्णय लिया।

धार्मिक मामलों में ‘तनखैया’ घोषित किए जाने का अर्थ होता है कि व्यक्ति ने मर्यादा या अनुशासन का उल्लंघन किया है और उसे तख्त पर हाजिर होकर माफी मांगनी होती है। अब आगे देखना होगा कि सुखबीर सिंह बादल इस निर्णय के जवाब में क्या रुख अपनाते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में कैब चालक की हत्या, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला खून से लथपथ शव

Summer express, फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में एक कैब चालक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे खड़ी कैब में चालक का शव ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-77 निवासी 40 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप...

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Summer express, यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने कट पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और डेढ़ वर्षीय भाई घायल हो गए। हादसे के समय महिला एक्टिवा पर बच्चों के साथ जा रही थी। टक्कर के बाद...

भांकरी में कचरा डालने के विरोध में 36 बिरादरी की महापंचायत, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Summer express, फरीदाबाद। भांकरी गांव में कचरा डाले जाने के विरोध में रविवार को सरकारी स्कूल परिसर में 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। महापंचायत में पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों के अधिकारों और कचरा...

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में एक हजार करोड़ से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं, पीजी सीटें 277 से बढ़कर 497 हुईं : केवल सिंह पठानिया

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार ने प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

बच्चों को अकेले बाहर न भेजें, घरों के आसपास रखें पर्याप्त रोशनी; वन्यजीवों के शिकार पर होगी कानूनी कार्रवाई Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.