Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मूसलाधार बारिश के बीच पंचायत चुनाव में उमड़ा जनसैलाब,सतपाल सत्ती बोले- जनप्रतिनिधि निभाएं पंच परमेश्वर की भूमिका

Summer express/ऊना, राकेश -: हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान भारी बारिश भी मतदाताओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने गांवों के विकास, बेहतर मूलभूत सुविधाओं तथा सामाजिक सुधारों को ध्यान में रखते हुए मतदान किया।

मतदाताओं ने कहा कि पंचायत स्तर पर चुने जाने वाले प्रतिनिधियों की भूमिका गांवों के विकास में बेहद महत्वपूर्ण होती है। कई युवाओं ने नशे के बढ़ते प्रभाव को गंभीर समस्या बताते हुए इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने और जागरूक नेतृत्व चुनने के लिए मतदान किया। बारिश के बीच भी लोगों का जोश और लोकतंत्र के प्रति विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।इस दौरान भाजपा विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने भी अपने परिवार सहित अपनी पंचायत जलग्रा टब्बा में मतदान किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने पंचायत चुनाव के पहले दो चरणों में विजयी हुए प्रतिनिधियों को बधाई दी और तीसरे चरण के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।सतपाल सत्ती ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि गांवों के विकास की धुरी होते हैं और उन्हें राजनीति से ऊपर उठकर जनता की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने निर्वाचित और भविष्य में चुने जाने वाले प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे “पंच परमेश्वर” की भावना के साथ कार्य करें तथा सभी वर्गों को साथ लेकर गांवों के समग्र विकास के लिए प्रयास करें।भारी वर्षा के बावजूद मतदान केंद्रों पर लोगों की सक्रिय भागीदारी ने एक बार फिर लोकतंत्र के प्रति ग्रामीण जनता की मजबूत आस्था को प्रदर्शित किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

वेतन नहीं मिला तो 2 जून से थम जाएंगी HRTC बसें,चालक-परिचालक यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के चालक-परिचालकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर दिया है।यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों को पहली तारीख तक वेतन जारी नहीं किया गया, तो 2 जून से पूरे प्रदेश...

बेंगलुरु के स्कूल में लगी भीषण आग: बड़ा हादसा टला, जांच शुरू

Summer express, बेंगलुरु। बेंगलुरु के नागादेवनहल्ली इलाके में स्थित चित्रकूटा कौशल्या स्कूल में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि गर्मियों की छुट्टियों के चलते स्कूल परिसर में कोई छात्र या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं...

पुरानी रंजिश में ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

Summer express, पटियाला। जिले के हीरा बाग क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक की कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसकी बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो...

हमीरपुर पुल हादसे में बड़ा एक्शन: कार्यदायी संस्था के मालिक और ठेकेदार पर केस, सहायक अभियंता निलंबित

Summer express, हमीरपुर। बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यदायी संस्था के मालिक और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, लापरवाही के आरोप में एक सहायक अभियंता को भी निलंबित कर दिया गया है। हादसे के...

बारिश के बाद नहर किनारे दिखा नाग-नागिन का जोड़ा, दुर्लभ दृश्य देखने उमड़े ग्रामीण

Summer express, गुरदासपुर। बारिश के बाद मौसम में आई ठंडक और सुहावने माहौल के बीच गुरदासपुर के एक गांव के पास ऐसा दुर्लभ दृश्य देखने को मिला, जिसने स्थानीय लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। गांव के समीप नहर किनारे खुले क्षेत्र में नाग और नागिन का जोड़ा एक साथ दिखाई दिया। दोनों सांपों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.