Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इबोला को लेकर हरियाणा अलर्ट मोड पर:  करनाल सिविल अस्पताल में बनेगा 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। केंद्र सरकार की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में निगरानी तेज कर दी गई है और संभावित संक्रमण से निपटने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में करनाल के सिविल अस्पताल में 10 बेड का विशेष आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया जा रहा है। साथ ही एक वरिष्ठ चिकित्सक को नोडल अधिकारी नियुक्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों के तहत सभी सरकारी अस्पतालों को किसी भी संभावित इबोला संक्रमित मरीज के इलाज और प्रबंधन के लिए तैयार रहने को कहा गया है। करनाल सिविल अस्पताल प्रशासन ने भी आवश्यक व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगले एक-दो दिनों में आइसोलेशन वार्ड पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

हाल ही में अफ्रीका के कई देशों, विशेषकर कांगो और युगांडा में इबोला संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ाई है। इसी को देखते हुए हरियाणा सरकार ने भी एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

इबोला वायरस को दुनिया की सबसे घातक संक्रामक बीमारियों में गिना जाता है। इसकी पहचान पहली बार वर्ष 1976 में अफ्रीका में हुई थी। यह वायरस संक्रमित जानवरों से इंसानों में और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से अन्य लोगों में फैल सकता है। गंभीर मामलों में यह बीमारी जानलेवा साबित होती है।

विशेषज्ञों के अनुसार इबोला संक्रमण के शुरुआती लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, अत्यधिक कमजोरी, उल्टी और दस्त शामिल हैं। संक्रमण बढ़ने पर शरीर में आंतरिक और बाहरी रक्तस्राव जैसी गंभीर स्थितियां भी उत्पन्न हो सकती हैं। इसकी मृत्यु दर 30 से 50 प्रतिशत तक बताई जाती है।

हालांकि भारत में अब तक इबोला का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए पूरी सतर्कता बरत रहा है। विभाग ने लोगों को कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान जैसे प्रभावित देशों की गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी है। वहीं विदेश से लौटने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

करनाल सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. दीपक गोयल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां कर रहा है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.