Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री सुक्खू की माता संसार देई और विधायक सुधीर शर्मा ने माता संग किया मतदान, अंतिम चरण में दिखा उत्साह

Summer express हमीरपुर, धर्मशाला/ अरविंद/राहुल -:पंचायती राज चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण के तहत शनिवार को कांगड़ा जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता  संसार देई (लगभग 88 वर्ष) ने ग्राम पंचायत अमलैहड़ के भवड़ां मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह मतदान केंद्र विशेष रूप से पिंक बूथ के रूप में स्थापित किया गया था, जहां केवल महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी तथा सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनात किया गया था।चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए थे। विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मतदाताओं की सुविधा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए, जिससे मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रही।

वहीं धर्मशाला के प्राथमिक विद्यालय रक्कड़ स्थित मतदान केंद्र में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने अपनी माता के साथ पहुंचकर मतदान किया और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई।मतदान करने के बाद विधायक सुधीर शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज पंचायती राज चुनाव का तीसरा और अंतिम चरण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर चुने जाने वाले प्रतिनिधियों की भूमिका ग्रामीण विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश के अंदर धरातल पर जो विकास कार्य होने हैं, उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए योग्य और जनहित के प्रति समर्पित प्रतिनिधियों का चुना जाना आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने गांव और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए योग्य उम्मीदवारों का चयन करें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.