Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फेसबुक पोस्ट पर भड़का विवाद :  नूंह में दो गुटों के बीच पथराव और लाठीचार्ज, 7 घायल

Summer express, नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। जिले के नई गांव में दो पक्षों के बीच पहले लाठी-डंडे चले और फिर दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। करीब 20 मिनट तक चली इस हिंसा में दो महिलाओं सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया, जिसके चलते पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

जानकारी के अनुसार, गांव में रेशम और मगरू पक्ष के बीच पिछले तीन दिनों से फेसबुक पर डाली गई एक पोस्ट को लेकर विवाद चल रहा था। सोशल मीडिया पर हुई तीखी टिप्पणियों और आपत्तिजनक भाषा के कारण दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा था। सुबह करीब आठ बजे बच्चों के बीच हुई कहासुनी ने इस विवाद को और हवा दे दी। देखते ही देखते दोनों गुटों के युवक आमने-सामने आ गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाठी-डंडों से शुरू हुई झड़प जल्द ही बड़े संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग अपने-अपने घरों की छतों पर चढ़ गए और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों की बरसात शुरू कर दी। अचानक हुए पथराव से गांव की गलियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

गांव के सरपंच मन्नान ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाओं और बच्चों में भी दहशत फैल गई। पथराव की चपेट में आने से दो महिलाओं को गंभीर चोटें आईं, जिनमें एक महिला के सिर में गहरी चोट लगी है। अन्य घायलों के हाथ-पैर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही बिछोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी सुखबीर ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हो चुकी है और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

उल्लेखनीय है कि नूंह जिले में हाल के दिनों में हिंसक घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे एक दिन पहले बकरीद के अवसर पर भी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दो गुटों के बीच संघर्ष हुआ था, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.