Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में कांग्रेस को एक सीट मिलने का रिवाज निगम में भी शुरू, लेकिन 2027 में कर देंगें बेजा ही खत्म- जयराम ठाकुर 

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि 2017 के विधानसभा चुनावों में मंडी ने जनता ने कांग्रेस को मात्र एक सीट देने का रिवाज शुरू किया था और यह आज नगर निगम की जनता ने भी यह रिवाज कायम कर दिया है। अब भाजपा 2027 के विधानसभा चुनावों में यहाँ से कांग्रेस का बेजा यानी बीज ही खत्म देगी। यह बात आज पूर्व सीएम ने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर भाजपा के जश्न के दौरान कही। इस दौरान जयराम ठाकुर सूबे के सीएम पर भी बरसते हुए नजर आए। 

नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसते कहा कि पिछले 2 विधानसभा चुनावों में मंडी से कांग्रेस की झोली में मात्र एक-एक सीट ही जा रही है और मंडी से एक सीट जीतना ही कांग्रेस ने अपना रिवाज भी बना लिया है। कांग्रेस का यह रिवाज आज निगम चुनावों में भी देखने को मिला और कांग्रेस यहां भी एक सीट पर ही सिमट गई। भाजपा को मंडी से लगातार मिल रहे इस समर्थन को सीएम सुक्खू सहन नहीं कर पा रहे हैं और आज वे मंडी के नाम से भी नफरत करने लगे हैं।इस मौके पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पंचायती राज के चुनावों में भी भाजपा को प्रदेश में बढ़त मिली है और 70 प्रतिशत भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतकर आए हैं। लेकिन कांग्रेस यह मानने को तैयार तक नहीं है। लेकिन आज जिस तरह से निगम के चुनावों में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है, उससे साफ जाहिर हो गया है, अब जनादेश कांग्रेस नहीं भाजपा के साथ खड़ा है। इन चुनावों के माध्यम से जनता ने कांग्रेस को सीधा संदेश दे दिया है कि अब सत्ता से बाहर होने का समय बहुत नजदीक आ गया है। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.