Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडोर फैक्टरी अग्निकांड का ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने लिया जायजा, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

Summer express, अंकुर कपूर,  अम्बाला । गांव मंडोर स्थित फैक्टरी में सोमवार सुबह लगी भीषण आग के बाद हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। मंत्री ने मौके पर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली और प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अनिल विज ने फैक्टरी परिसर का अवलोकन किया तथा आग से हुए नुकसान के संबंध में अधिकारियों और फैक्टरी प्रबंधन से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आगजनी जैसी घटनाओं में त्वरित राहत कार्य और नुकसान का सही आकलन बेहद जरूरी है, ताकि प्रभावित पक्ष को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

मंत्री ने प्रभावित फैक्टरी मालिक से भी मुलाकात की और घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी तथा नुकसान के आकलन के बाद नियमानुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

अनिल विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आग लगने के कारणों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने राहत एवं सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।

गौरतलब है कि मंडोर स्थित फैक्टरी में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई थी, जिसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने से फैक्टरी में रखा सामान बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ है। प्रशासन घटना के कारणों की जांच में जुटा हुआ है।मंत्री के दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, दमकल विभाग के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रेवाड़ी में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मंडी में भीगा सैकड़ों क्विंटल बाजरा

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अर्णब चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे पहले रातभर हुई तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी...

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो डंपरों और रोडवेज बस की टक्कर, सात यात्री घायल

Summer express, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूढ़ फ्लाईओवर के पास शुक्रवार सुबह दो डंपरों और राजस्थान रोडवेज की बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय बस में करीब 25 यात्री सवार थे। दुर्घटना में सात यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी...

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में शुरू हुई क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा, मरीजों को मिलेगी राहत

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा सरकार की ओर से नागरिक अस्पतालों में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसी कड़ी में अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भी शुक्रवार से यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों...

रामलीला मैदान की महारैली में हरियाणा की भागीदारी सबसे अधिक होगी: संजय दत्त

पलवल, सुंदर कुंडू I हरियाणा कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने दावा किया कि महारैली में लाखों की संख्या में लोगों की भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कार्यकर्ता इस...

पलवल में बाल कुपोषण प्रबंधन की पायलट परियोजना की समीक्षा, विभागीय समन्वय पर जोर

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। जिला सचिवालय के सभागार में राज्य सहायता मिशन, हरियाणा की ओर से स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के अंतर्गत बाल कुपोषण के प्रबंधन के लिए चिकित्सीय पोषण आहार के माध्यम से संचालित पायलट परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.