Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हाईवे पर दर्दनाक टक्कर: अचानक ब्रेक लगते ही ट्रक में घुसा कैंटर, 21 वर्षीय हेल्पर की मौत

Summer express, कुरुक्षेत्र। अंबाला-शाहाबाद नेशनल हाईवे पर नौ गजा पीर के निकट सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की जान चली गई। आगे चल रहे ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने के बाद पीछे आ रहा कैंटर अनियंत्रित होकर उसके पिछले हिस्से से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार हेल्पर केबिन में बुरी तरह फंस गया।

मृतक की पहचान करनाल जिले के गांव कलवेहड़ी निवासी प्रिंस (21) के रूप में हुई है। वह अपने पिता रामस्वरूप के साथ दूध सप्लाई का काम करता था और घटना के समय कैंटर में हेल्पर के तौर पर मौजूद था।

पुलिस को दी शिकायत में रामस्वरूप ने बताया कि वह सोमवार तड़के करनाल से दूध लेकर पंचकूला गए थे। सप्लाई पूरी करने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे। सुबह करीब 9:20 बजे जब उनका कैंटर शाहाबाद क्षेत्र में नौ गजा पीर के पास पहुंचा, तभी आगे चल रहे ट्रक चालक ने बिना किसी संकेत के अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कैंटर सीधे ट्रक के पीछे जा भिड़ा।

टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि प्रिंस केबिन में बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में पहले उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बीच ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.