Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बेटी को ट्यूशन छोड़कर लौट रहे सरकारी शिक्षक की हत्या, दातर से किए गए जानलेवा हमले

Summer express, अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु क्षेत्र में सोमवार को एक सरकारी शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने शिक्षक पर तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

मृतक की पहचान जंडियाला गुरु के निकटवर्ती गांव तलवंडी निवासी जगदीप सिंह के रूप में हुई है, जो एक सरकारी स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह वह अपनी बेटी को ट्यूशन सेंटर छोड़ने गए थे। घर लौटते समय रास्ते में बाइक पर आए दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमला इतना अचानक और तेज था कि जगदीप सिंह को संभलने का मौका तक नहीं मिला। गंभीर रूप से घायल शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में पुलिस लूटपाट की आशंका को भी ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

शिक्षक की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमित शाह बोले- नशामुक्त पुलिस यूनिट बनेगा चंडीगढ़; 2100 से अधिक एआइ कैमरे लगाने की तैयारी, पुलिस बेड़े में 154 नए वाहन शामिल

मोनिका रावत /चंडीगढ़। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नई न्याय संहिताओं को प्रभावी ढंग से लागू कर चंडीगढ़ पुलिस ने देश के सामने उदाहरण पेश किया है। पुलिस ने करीब 85 प्रतिशत मामलों में दोषसिद्धि हासिल की है और औसतन 140 दिनों में न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपितों को सजा...

लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 4 नवंबर से शुरू होंगे कलाकारों के ऑडिशन

रामपुर कॉलेज में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलेगी चयन प्रक्रिया Summer express/शिमला-: अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका पाने के लिए स्थानीय एवं उभरते कलाकारों को ऑडिशन से गुजरना होगा। मेला कमेटी की ओर से 4 से 6 नवंबर तक राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर के सभागार...

त्रियुंड में अवैध कब्जों पर वन विभाग सख्त, 15 दिन चलेगा विशेष अभियान

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल त्रियुंड में बढ़ती अनधिकृत गतिविधियों और अवैध कब्जों पर वन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पर्यटन की आड़ में ट्रैक के आसपास किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। अस्थायी शेड और मैगी पॉइंट्स बनाकर सरकारी...

पहाड़ी दिवस पर लोक संस्कृति और साहित्य का संगम, लोकगाथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Summer express/शिमला-: भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश की ओर से रविवार को गेयटी थियेटर, शिमला में राज्य स्तरीय पहाड़ी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पहाड़ी भाषा, साहित्य और लोक संस्कृति की समृद्ध विरासत की झलक देखने को मिली। कवि सम्मेलन और पारंपरिक लोकगाथाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार...

बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग में खराब मौसम में उड़ान भरने पर रोक, नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिला की प्रमुख पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग में सुरक्षा नियमों को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खराब मौसम के बावजूद उड़ान भरने वाले पायलटों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। नियमों की अनदेखी करने पर न केवल पायलट का लाइसेंस रद्द हो सकता है, बल्कि संबंधित ऑपरेटर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.