Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगर निगम चुनाव नतीजों पर बोले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,पार्टी को मजबूत करने पर किया जाएगा फोकस

Summer express/शिमला, संजू – : हिमाचल प्रदेश के चार में से तीन नगर निगमों में बीजेपी की जीत और जिला परिषद चुनावों में भाजपा की बढ़त ने कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। चुनावी नतीजों पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी नगर निगम चुनावों में हुई हार को लेकर आत्ममंथन करेगी और संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस की नई बॉडी के साथ सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ा जाएगा और सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने माना कि तीन नगर निगमों में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली, लेकिन इसके कारणों पर पार्टी स्तर पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी।

विक्रमादित्य सिंह ने पंचायत चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि पालमपुर क्षेत्र में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है और कई क्षेत्रों में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को जनता का समर्थन मिला है।लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनावों में उम्मीदवार का व्यवहार, स्थानीय रिश्तेदारियां और सामाजिक जुड़ाव अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधानों की विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, इसलिए इन चुनावों का स्थानीय स्तर पर विशेष महत्व होता है। उन्होंने पंचायत चुनावों में जीत दर्ज करने वाले सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। वहीं, बीजेपी द्वारा किए जा रहे दावों पर उन्होंने कहा कि स्थिति जल्द स्पष्ट हो जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी

एजेंसी। | देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन का जश्न देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ काफी समय बिताया।इस दौरान बच्चों का स्नेह और उत्साह देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। बच्चों से...

उत्तर प्रदेश में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू, दिसंबर में होगी परीक्षा

सहायक अध्यापक के 12,405 और पीजीटी के 2,607 पदएजेंसी | लखनऊउत्तर प्रदेश में सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग यानी पीजीटी के कुल 15,012 पदों पर...

सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला में पहली बार हुआ किडनी का सफल ट्रांसप्लांट ऑपरेशन

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब के सरकारी चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), पटियाला में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया है। इसके साथ ही यह किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला पंजाब का पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री...

मंत्री चीमा ने विपक्षी दलों पर लगाया साजिश रचने का आरोप

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गुलजार सिंह की मौत के मामले में विपक्षी दलों पर उन्हें फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले को राजनीतिक रंग देकर सरकार और उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि...

कनाडा-अमेरिका में पढ़ाई का खर्च बढ़ा, छात्रों के सामने नई चुनौती

अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए प्रस्तावित 1 लाख डॉलर की फीस से नौकरी का रास्ता हो सकता है महंगाएजेंसी। नई दिल्ली कनाडा और अमेरिका में पढ़ाई करने की योजना बना रहे भारतीय छात्रों के लिए वित्तीय चुनौतियां बढ़ गई हैं। कनाडा ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए वीजा आवेदन के दौरान जरूरी जीवन-यापन खर्च की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.