Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जींद में CIA की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश गिरफ्तार, हथियारों और 400 कारतूस का जखीरा बरामद

Summer express, जींद। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए टीम को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी में सात पिस्तौल, दो बंदूकें और 400 कारतूस शामिल हैं।

सीआईए प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव राजपुरा भैण के दो शातिर अपराधी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव के पास स्थित एक खेत में दबिश दी और घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तेजबीर उर्फ तेजा और अरुण के रूप में हुई है, जो दोनों राजपुरा भैण गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास मौजूद एक बैग की जांच की, जिसमें से अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार बरामद हथियारों में एक 32 बोर पिस्तौल, पांच देसी पिस्तौल (315 बोर), एक 12 बोर पिस्तौल, दो 12 बोर दोनाली बंदूकें और 400 जिंदा कारतूस शामिल हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी हथियारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपियों का नाम हाल ही में हुई एक वारदात में सामने आया है। पुलिस के मुताबिक करीब एक सप्ताह पहले रेलवे रोड अंडरपास के निकट एक बैंक सुरक्षा कर्मी से हथियार छीनने की घटना में भी इनकी संलिप्तता पाई गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी पुराने और सक्रिय अपराधी हैं। इनके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि पिछले दो वर्षों के दौरान जिले में हुई कई चोरी, लूट और स्नैचिंग की घटनाओं में इनकी भूमिका रही है।

पुलिस ने अब तक जिन मामलों का खुलासा किया है, उनमें बैंक गार्ड से हथियार छीनने की घटना, स्कीम नंबर-6 क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी, राहगीरों से लूटपाट तथा उचाना क्षेत्र में हुई कई आपराधिक वारदातें शामिल हैं।

सीआईए प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान जिले और आसपास के क्षेत्रों में हुई अन्य आपराधिक घटनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे भी हो सकते हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.