Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नई पंचायत बनने के बाद पहली बार में ही देश की स्वच्छता लिस्ट में कर डाला टॉप,अब मिलेंगे 25 लाख

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने पंचायतों के समग्र विकास के लिए 9 बिंदु चिन्हित किए हैं। इन्हीं में से एक है क्लीन एंड ग्रीन पंचायत। जिसमें हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के बल्ह विकास खंड के तहत आने वाली ग्राम पंचायत लोहारड़ी ने देश भर में तीसरा स्थान हासिल किया है। इसमें खुशी दोगनी करने वाली दूसरी बात यह भी है कि नई पंचायत बनने ने पहली बार ही लोहारड़ी के बाशिदों ने इस उपलब्धि को हासिल कर सभी के लिए नजीर भी पेश कर दी है। लोहारड़ी पंचायत की इस उपलब्धि से ने केवल मंडी जिला का मान बढ़ा है बल्कि देशभर में भी प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। 

बता दें कि साल 2020 में साथ लगती हल्यातर पंचायत को तोड़कर लोहारड़ी पंचायत का पुर्नगठन किया गया है। लोहारड़ी पंचायत के सचिव रजत शर्मा ने बताया कि पंचायत में प्लास्टिक कचरे को एकत्रित करने के लिए एक व्यक्ति को नियुक्त किया गया है जो घर-घर जाकर इसे एकत्रित करके निष्पादन के लिए आगे भेजता है। इसके अलावा पंचायत में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया गया, लोगों को फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया, सौर उर्जा से सिंचाई की सुविधा, कूहलों का निर्माण, स्वच्छ जल, स्वच्छ ईंधन और शौचालय निर्माण पर अधिक ध्यान दिया गया। इस कार्य में केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और खंड विकास कार्यालय से पंचायत को पूरा सहयोग प्राप्त हुआ, जिस कारण आज इस पंचायत को क्लीन एंड ग्रीन बनाने में सफलता हासिल हो सकी है।

 स्वच्छता और हरियाली की अलख जगाने में स्थानीय पंचायत को महिला मंडलों, युवक मंडलों और अन्य संस्थाओं का भरपूर सहयोग मिला। इन सभी के प्रयासों से आज यह संभव हो पाया है। पंचायत में धार, लोहारड़ी और बनौण नाम से तीन महिला मंडल हैं। इन महिलाओं ने लोगों में स्वच्छता के प्रति अलख जगाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। आज पंचायत के लोग अपने क्षेत्र को देश भर में मिली इस पहचान से खासे खुश नजर आ रहे हैं और यही उम्मीद कर रहे हैं कि भविष्य में पंचायत को और अधिक ऊंचे मुकाम पर ले जाने का प्रयास किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान ने पंचायत को इस उपलब्धि पर बधाई दी और महिला मंडलों सहित समस्त पंचायत वासियों का सहयोग के लिए आभार भी जताया। उन्होंने बताया कि पहले पंचायत को ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और प्रदेश स्तर पर पहला पुरस्कार मिला। उसके बाद इसका चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ। उन्होंने बाकी लोगों से भी लोहारड़ी पंचायत का अनुसरण करते हुए अपनी पंचायत को पंचायत विकास सूचकांक के 9 बिंदुओं पर अग्रणी बनाने का आहवान किया है। उन्होंने बताया कि पंचायत को यह पुरस्कार 3 जून को दिल्ली में दिया जाएगा। पुरस्कार के रूप में मिलने वाली 25 लाख की धनराशि को यहां के विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.