Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, पशु चिकित्सक 5 हजार रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Summer express, पानीपत। हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पानीपत जिले के बड़ौली गांव स्थित पशु अस्पताल में तैनात वीएलडीए (पशुधन विकास सहायक) अशोक कुमार को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने पशुपालन संबंधी ऋण स्वीकृत कराने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता और उसकी भाभी ने पशुपालन के लिए बैंक ऋण के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि ऋण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई पूरी कराने के नाम पर अशोक कुमार ने 7,500 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था, इसलिए उसने मामले की सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दे दी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की प्राथमिक जांच की, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए विशेष योजना बनाई गई। एसीबी टीम ने शिकायतकर्ता को रासायनिक पाउडर लगे नोट उपलब्ध कराए और उसे आरोपी के पास भेजा।

पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी अशोक कुमार ने बड़ौली पशु अस्पताल परिसर में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की पहली किस्त स्वीकार की, वहां पहले से मौजूद एसीबी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।

इस कार्रवाई का नेतृत्व एसीबी पानीपत की टीम ने किया। टीम में इंस्पेक्टर हेमराज, सब-इंस्पेक्टर जगबीर सिंह और एएसआई संजय समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एसीबी कार्यालय लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

एसीबी अधिकारियों ने कहा कि सरकारी कार्यों के बदले रिश्वत मांगने या लेने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर आर-पार की लड़ाई, CM के आश्वासन के बाद भी प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन जारी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षक दिवस से पहले इस व्यवस्था पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि...

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.