Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी लोहारडी पंचायत:क्लीन एंड ग्रीन श्रेणी में देश में तीसरा स्थान,मिला 25 लाख का पुरस्कार

धर्मवीर/मंडी, धर्मवीर-: मंडी जिले के बल्ह विकास खंड की ग्राम पंचायत लोहारडी ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में लोहारडी पंचायत को “क्लीन एंड ग्रीन पंचायत” श्रेणी में देशभर में तीसरा स्थान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के साथ पंचायत को 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई है।नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा और पंचायत सचिव रजत शर्मा ने पंचायत की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस उपलब्धि पर मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा समस्त पंचायतवासियों को बधाई देते हुए इसे पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बताया।

उपायुक्त ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंचायतों के समग्र और सतत विकास के लिए विभिन्न मानदंड निर्धारित किए गए हैं। इन्हीं में शामिल क्लीन एंड ग्रीन पंचायत श्रेणी में लोहारडी पंचायत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पंचायत द्वारा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़कर एक प्रभावी मॉडल विकसित किया गया है।पंचायत क्षेत्र में प्लास्टिक कचरे के उचित प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत प्लास्टिक कचरा एकत्रित करने के लिए एक व्यक्ति को नियुक्त किया गया है, जो एकत्रित सामग्री को आगे निस्तारण के लिए भेजता है। साथ ही प्लास्टिक अपशिष्ट को अलग-अलग श्रेणियों में व्यवस्थित करने के उद्देश्य से एक विशेष शेड का निर्माण भी किया गया है।पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पंचायत ने बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया है। स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा पंचायत क्षेत्र में सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई सुविधाओं को बढ़ावा दिया गया है। स्वच्छ जल उपलब्धता, कूहलों के संरक्षण, स्वच्छ ईंधन के उपयोग और शौचालय निर्माण व उपयोग पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। पंचायत में अमृत सरोवर का निर्माण भी किया गया है, जिससे जल संरक्षण को मजबूती मिली है।

इस अभियान की सफलता में स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण रही है। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर स्वच्छता और हरित विकास के प्रयासों को सफल बनाया। महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्वयं सहायता समूहों ने जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई। विशेष रूप से धार, लोहारडी और बनौण महिला मंडलों की सदस्याएं घर-घर जाकर लोगों को कचरा प्रबंधन और स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही हैं।वर्ष 2021 में ग्राम पंचायत हल्यतार से अलग होकर गठित हुई लोहारडी पंचायत की आबादी लगभग 1500 है और इसमें पांच वार्ड शामिल हैं। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि पंचायत ने न केवल अपने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया है, बल्कि आसपास की पंचायतों को भी स्वच्छता, जल संरक्षण, वृक्षारोपण और सामुदायिक सहभागिता जैसे कार्यों के लिए प्रेरित किया है। यह उपलब्धि ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.